Home / Top Cooking Recipes in Hindi / नाश्ते का बढ़ाइए स्वाद संजीव कपूर की मसाला राइस डोसा रेसिपी के साथ।
डोसा बड़ी ही आसानी से तैयार हो जाने वाला ऐसा व्यंजन है, जो सभी को पसंद आता है। यह साउथ इंडियन डिश भारत के दक्षिणी राज्यों के साथ-साथ पूरे देश में मशहूर है, और इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। हाल ही में मशहूर शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किये, जिनमें उन्होंने बहुत ही आसानी से तैयार हो जाने वाले टेस्टी और हेल्दी मसाला राइस डोसा बनाने की रेसिपी शेयर की। इस रेसिपी को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि “डोसा सिर्फ एक व्यंजन नहीं है, बल्कि एक इमोशन है। आप भी इस स्वादिष्ट रेसिपी के साथ अपने साधारण मंडे को मसालेदार मंडे बना सकते हैं।” आइए विस्तार से जानते हैं संजीव कपूर की सुझाई मसाला राइस डोसा बनाने की विधि।
मसाला राइस डोसा सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट व्यंजन है। संजीव कपूर ने इस डोसा के घोल को तैयार करने के लिए विभिन्न मसालों और चावल के आटे का इस्तेमाल किया और फिर डोसा को नॉन स्टिक तवे पर कुरकरा होने तक पकाया। आइये विस्तार से जानते हैं कि संजीव कपूर की विधि के अनुसार मसाला राइस डोसा तैयार करने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है और इसे कैसे बनाया जाता है।
संजीव कपूर की मसाला राइस डोसा रेसिपी तैयार करने के लिए आपको चाहिए-:
उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से मसाला राइस डोसा तैयार करें-:
1. सबसे पहले सभी मसालों जैसे अदरक, लहसुन, प्याज, जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च, धनिये के बीज, सूखी लाल मिर्च एवं कसे हुए ताज़े नारियल को एक मिक्सर ज़ार में डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
2. अब ज़ार में आधा कप पानी डालिये और मिक्सर चालू करके मिश्रण को अच्छे से ब्लेंड करके पेस्ट बना लीजिए।
3. इसके बाद एक कटोरे में डेढ़ से दो कटोरी चावल का आटा लीजिये और उसमें मसालों का पेस्ट मिक्स कर दीजिए।
4. जब चावल का आटा और पेस्ट अच्छे से मिक्स हो जाये तो उसमें एक के बाद एक दो कप पानी डालकर चम्मच से चलाते जाएं और डोसा का घोल तैयार करें।
5. अब इस घोल में स्वादानुसार नमक भी मिला दें।
6. अब एक नॉन-स्टिक पैन को गैस पर गर्म होने रखें एवं चम्मच से उस पर डोसा का घोल अच्छे से फैलाएं।
7. सिकते हुए डोसा पर चम्मच से तेल डालें और दो से तीन मिनट तक पकाएं।
8. डोसा के अच्छे से पकने ने बाद इसे एक बड़े चम्मच से फोल्ड करें और तवे से उतार लें।
9. गरमा-गर्म कुरकरा मसाला राइस डोसा तैयार है। चटनी अथवा सॉस के साथ सर्व करें।
View this post on Instagram
साथ ही आज़माइए BetterButter स्पेशल डोसा रेसिपीज़
डोसा नाश्ते के लिए एक टेस्टी और हेल्दी विकल्प है। इस आर्टिकल में हमने आपसे संजीव कपूर की मसाला राइस डोसा रेसिपी शेयर की। कैसी लगी आपको यह रेसिपी हमें बताइए और साथ ही से शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल रेसिपीज और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)