Home / News Stories / हेल्थ केयर टिप्स -असली और नकली गुड़ की कैसे करें पहचान।
जब भी हम चीनी के विकल्प के बारे में सोचते हैं तो गुड़ हमारे दिमाग में आने वाली पहली चीज है। आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ न केवल हमारे भोजन में एक मीठा स्वाद जोड़ता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसके अलावा, आप इसे चीनी के स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के रूप में अपनी इच्छानुसार किसी भी व्यंजन में मिला सकते हैं। गुड़ कई महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों का भंडार है जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने, शरीर को गर्म रखने और खांसी और सर्दी से लड़ने और खून को बढ़ाने में मदद करता है।
आपने अक्सर घर में बड़े बुजुर्गो को सर्दियों में गुड़ के फायदे बताते हुये सुना होगा, और किसी ना किसी व्यंजन में इसे डलते जरूर देखा होगा। पर क्या आपको पता है कि गुड़ आपको प्रत्येक मौसम में कई फायदे पहुंचाता है, रोजाना गुड़-चना खाने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। इससे वजन तेजी से कम होने लगता है। जो लोग पेट के आसपास अतिरिक्त फैट कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें गुड़ का सेवन करना चाहिए।गुड़ में कई डाइजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं जो खाने को पचाने में मददगार हैं। साथ ही, गुड़ को प्राकृतिक डाइ-यूरेटिक भी कहा जाता है। ऐसे में भोजन के बाद गुड़ खाना अत्यंत लाभकारी होगा। गुड़ के कई लाभकारी गुणों के कारण गुड़ एक ऐसी चीज है जो आपको हर मौसम में बाजार में उपलब्ध हो सकता है।
लेकिन अब सवाल है कि हर मौसम में अच्छे गुड़ का चुनाव किया कैसे जाए, अक्सर हम असली और नकली गुड़ में पहचान नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण गुड़ से होने वाले सभी फायदों के साथ हम अलग-अलग मिलावटी रासायनिक पद्धार्थो को भी ग्रहण कर लेते हैं। अगर आप गुड़ खरीदने जा रहे हैं तो ध्यान में रखे कि गुड़ का रंग गहरा भूरा होना चाहिए। लेकिन अगर आपके द्वारा खरीदे गए गुड़ में पीला रंग दिख रहा है, तो यह असली नहीं है। इसका पीला रंग रसायनिक उपचार का संकेत है। इस गुड़ को अगर आप पानी में डालेंगे, तो मिलावटी पदार्थ बर्तन में नीचे बैठ जाएंगे।
अच्छा गुड़ हमेशा दानेदार होता है, तो आप इसे छूकर भी इसकी गुणवत्ता की पहचान कर सकते हैं। अगर आप गुड़ की चाय बना रहें हैं तब भी आप गुड़ की पहचान चाय के फटने से कर सकते हैं। चाय का फटना यह संकेत देता है कि गुड़ में रासायनिक तत्वों की मिलावट की गयी है। नकली और असली गुड़ की पहचान में सिर्फ कुछ ही बातों पर ध्यान रखकर देकर आप अपनी और अपने परिवार की सेहत के साथ खिलवाड़ होने से बचा सकते हैं।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)