Home / Uncategorized / अजमेर शरीफ दरगाह में तीर्थ यात्रियों को परोसा जाता हैं 1866 किलो चांवल ओर चीनी से बना प्रसाद।
अजमेर शरीफ दरगाह भारत की सबसे पवित्र धर्म स्थल में से एक मानी जाती है। पर्शिया (फारस) से आए सूफी संत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की समाधि यहीं पर है। ख़्वाजा साहब की धर्म निरपेक्ष शिक्षाओं के कारण ही, इस दरगाह के द्वार सभी धर्मों, जातियों और आस्था के लोगों के लिए खुले हुए हैं। प्रतिदिन हज़ारो श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ पड़ती है, और समुदाय यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी यहाँ से भूखा ना जाए। हाल ही में, ‘बाबा का ढाबा’ फेम यूट्यूबर गौरव वासन अजमेर शरीफ दरगाह के दर्शन के लिए गए थे, जहाँ उन्होंने इस तीर्थस्थल पर आने वाले सभी अनुयायियों के लिए बनने वाले मीठे चांवल की प्रकिया को दिखाया।
जिसे बनाने के लिए 1866 किलो चांवल और चीनी का प्रयोग किया जा रहा था। वीडियो को गौरव वसन के इंस्टाग्राम हैंडल @youtubeswadofficial पर शेयर किया गया था। जिसके अनुसार, चावल पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला विशाल बर्तन या ‘देग’ 500 साल पुराना है और अकबर के समय का है। इसमें 4800 किलो तक का खाना आसानी से समा सकता है। वीडियो अपलोड होने के बाद से, इसे 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और कई टिप्पणियों के साथ 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
https://www.instagram.com/tv/CTqz5H8FDtO/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडयो में सबसे पहले, नीचे पानी और अन्य कच्चे माल जैसे आटा, हल्दी, जफरन, केवड़ा और बहुत कुछ भरा जाता है। मिश्रण में उबाल आने में डेढ़ घंटे का समय लगता है. फिर 1866 किलो चावल, 1866 किलो चीनी, और 100 किलो सूखे मेवे भारी मात्रा में मिलाए जाते हैं। चूंकि पके हुए चावल का आकार और मात्रा बहुत बड़ी होती है, इसलिए दरगाह में एक विशेष हस्तनिर्मित लकड़ी की ‘करची’ या स्पैटुला भी होता है, जिसके उपयोग से वे दो लोगों की मदद से चावल मिलाते हैं। जब चावल तैयार हो जाते हैं, तो सूखे मेवे और मखाना फैला दिया जाता है। अंत में, वे चावल निकालते हैं और तीर्थयात्रियों के बीच इसकी सेवा करते हैं।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)