Search

Home / News Stories / बेकरी के वायरल वीडियो पर भड़की रवीना टंडन की प्रतिक्रिया।

Fotojet (40)

बेकरी के वायरल वीडियो पर भड़की रवीना टंडन की प्रतिक्रिया।

Sonali Bhadula | सितम्बर 21, 2021

कहा जाता है कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। और अगर वह काम आपको आपकी जरूरतो को पूरा करने और समाज में आपको सर उठाने का मौका दे, तो उस काम की इज्जत करना आपका भी धर्म बन जाता है।

लेकिन समाज का एक दूसरा रूप भी है जिसे हम नकार नहीं सकते, और ना ही उसे अंदेखा छोड़ा जा सकता है। लोगो का काम के प्रति बेईमान होना, मिलावट करना समाज और समाज के लोगो के स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है।

बेईमानी और निर्लज्जता भरा ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बेकरी फैक्ट्री में श्रमिक रस्क के उपर पैर रखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में श्रमिक वीडियो बनाते हुए उसे अपने-अपने घर भेजने की बात कर रहे हैं, और यहां तक कि पैकिंग से पहले रस्क को चाट रहे हैं।
इस वीडियो को अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी अपनेइंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो साझा किया और लिखा, “आशा है कि वे पकड़े जाएंगे और हमेशा के लिए सलाखों के पीछे होंगे।” वीडियो को मूल रूप से शिवकुमार पार्थसारथी नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया था, जिन्होंने लिखा था कि लोगों को ट्रैक करने में मदद करने के लिए वीडियो को व्यापक रूप से साझा किया जाना चाहिए।

https://www.instagram.com/reel/CT7M6W0Ddlc/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो पर लोगो ने अपनी-अपनी राय दी है, जिसमें एक यूजर ने सिखा है कि – “मैं कभी नहीं समझ पाऊंगा कि ऐसा करके उन्होंने क्या हासिल किया? शायद एक खाना बुत लेकिन फिर वे इसे क्यों शूट करेंगे! और इस सब में मानवता कहाँ है? वह टोस्ट शायद उस जोकर की दैनिक मजदूरी का भुगतान करेगा। कम आय हो या न हो वह अभी भी उन्हें कमा रहा है तो वह इसका दुरुपयोग क्यों करेगा यह मेरे से परे है। वहीं एक अन्य यूजर लिखती है कि- ”इसने मेरे भरोसे को हिला कर रख दिया है।

आप भी इस पर अपनी राय हमें नीचे कॉमेंट सेक्शन में दे सकते हैं, कैसा लगा आपको हमारा ये लेख हमें बतायें और ऐसी ही अलग-अलग न्यूज स्टोरी, रेसिपीज और ब्लॉग के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *