Home / News Stories / क्या अब मैक्डोनाल्ड्स में मिलेगा हल्दी लाते? जानिए इस ब्लॉग में
पिछले 2 सालों में हमने अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रयोगों को आज़माया है, और ऐसा हो भी क्यूँ ना कोरोना ने पिछले 2 साल में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से प्रत्येक व्यक्ति को आईना दिखाया है। लोगों ने हेल्दी खाना, स्वच्छ रहना और एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन करना शुरू कर दिया है। लोगों के इस बदलाव से खाद्य उद्योग में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। लोगों को हेल्दी खाने की तरफ जाता मानो जैसे पूरी फूड इंडस्ट्री ही खुद में बदलाव लाने के लिए तैय्यार गयी है।
इसी लिस्ट में एक नया नाम जुड़ा है मैकडॉनल्ड्स इंडिया का। हैमबर्गर फास्ट फ़ूड रेस्तरां की विश्व की सबसे बड़ी श्रृंखला है, जो प्रतिदिन 58 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों की सेवा करती है, ने ग्राहकों को हेल्दी खाने की तरफ जाता देख अपने मेन्यू में कुछ बहुत बड़े बदलाव किए हैं।
मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने अपने मेन्यू में इम्युनिटी बूस्टिंग हल्दी लाते और मसाला कड़क चाय को शामिल किया है। जी हाँ भले मैकडॉनल्ड्स की तरफ से ये योगदान आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन मैकडॉनल्ड्स इंडिया की ओर से ये कदम कुछ कम सराहनीय भी नहीं है। ताज़ा पेय होने के अलावा, हल्दी लाते और मसाला कड़क चाय दोनों में हल्दी, काली मिर्च, लौंग और अदरक सहित स्वस्थ सामग्री भरी हुई है, जो कि स्वास्थ्य में सुधार, संक्रमण से लड़ने के लिए विशेष रूप से जानी जाती है । इसके अलावा, ये पेय खांसी, सर्दी से निपटने जैसी परेशानियों में आपकी मदद कर सकती है।
मेन्यू में इम्युनिटी बूस्टिंग ड्रिंक्स को पेश करने के पीछे के विचार के बारे में बताते हुए,अरविंद आरपी, डायरेक्टर-मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशंस, मैकडॉनल्ड्स इंडिया (वेस्ट एंड साउथ) ने कहा,”मेनू इनोवेशन हमारे लिए एक सतत यात्रा है और हम मैककैफे मेनू पर इन नई पेशकशों को पेश करने के लिए उत्साहित हैं जो भारतीय स्वाद को खुश करने के लिए तैयार किए गए हैं। कई अध्ययन और शोधों ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि उपभोक्ता सक्रिय रूप से प्रतिरक्षा में सुधार करने वाले व्यंजनों और उत्पादों की तलाश कर रहे हैं।”
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)