Search

Home / सेलेब्रिटीज़ / बॉलीवुड के सितारों का बेबीमून

_529_बेबीमून

बॉलीवुड के सितारों का बेबीमून

Nupur Kumari | जुलाई 19, 2018

यूँ तो कहते हैं, माता पिता बनने की ख़ुशी इस दुनिया की सबसे बड़ी ख़ुशी होती है लेकिन हम यह भी जानते हैं कि यह हमारी ज़िन्दगी में बहुत सी ज़िम्मेदारियाँ भी ले आता है। आप अपने आप को आज़ाद महसूस नहीं कर पाते हैं क्योंकि आपको हर वक़्त अपने हर फैसले पर अपने बच्चों का भी ख्याल रखना होता है। इसी बात को मद्देनज़र रखते हुए आजकल बॉलीवुड में ‘बेबीमून’ का एक नया ट्रेंड चला है। इसमें शादी शुदा जोड़े माता पिता बनने के ठीक पहले एक छोटे से समय के लिए छुट्टियां बिताने बाहर जाते हैं जिससे कि वे एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सके और अपने जन्म लेने वाले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत कर सकें। शायद ये उनकी ज़िन्दगी का आखरी वेकेशन होता है जिसमें वे बेपरवाह हो कर समय बिता सकते हैं क्योंकि इसके बाद उनके पास ढेर सारी जिम्मेदारियां आ जाती हैं।

आइये आज हम बॉलीवुड के अपने पसंदीदा हस्तियों के बारे में जाने कि वे अपने बेबीमून के लिए किस जगह को चुनते हैं ताकि हम भी ये प्लान अपने लिए बना सकें।

1) शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में अपने डांस, अभिनय, और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 2009 में शिल्पा शेट्टी ने एक ब्रिटिश बिज़नेसमैन राज कुंद्रा से शादी की और 2011 में गर्भवती हुई। उस दौरान उन्होंने बेबीमून पर जाने की सोची और इसके लिए उन्होंने स्विट्ज़रलैंड को चुना। वहाँ से वापसी के दौरान वो लंदन में भी रुके। मई 2012 में शिल्पा शेट्टी ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने “विवान” रखा।

2) शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

बॉलवुड के चॉकलेट बॉय कहलाने वाले शाहिद कपूर ने 2015 ने दिल्ली की एक लड़की मीरा राजपूत से शादी की। फिर 2016 में मीरा राजपूत गर्भवती हुई और वो लोग अपन बेबीमून सेलिब्रेट करने मालदीव्स गए। हम आपको बता दें कि शाहिद अपनी पत्नी और अपने बच्चे को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपने बेबीमून की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की। अगस्त, 2016 में उन्होंने एक प्यारी से बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने मीरा और शाहिद के पहले अक्षर को मिला कर “मिशा” रखा।

3) रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

ये जोड़ा हमेशा बातों को सीक्रेट रखने के लिए मशहूर है। ठीक इसी प्रकार उन्होंने अपने बेबीमून को भी काफी हद तक सीक्रेट रखा। इस जोड़े ने अपने बेबीमून के लिए यूरोप को चुना। रानी मुखर्जी ने लंदन के एक मशहूर स्पा में अपने मातृत्व के अनुभव को भी बताया।

4) करीना कपूर खान और सैफ अली खान

बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर और छोटे नवाब के नाम से मशहूर सैफ अली खान ने अपने बेबीमून के लिए दुबई को चुना। प्रेगनेंसी के दौरान करीना के चेहरे पर निखार देखते ही बनता था। पहले ये अफवाह फैली थी की ये जोड़ा बेबीमून के लिए गस्ताद जाने वाला है मगर अंततः उन्होंने दुबई को ही चुना। 2016 में करीना ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने तैमूर अली खान पटौदी रखा। तैमूर अपने जन्म के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया।

5) एशा देओल और भरत तख्तानी

एशा देओल ने वर्ष 2012 में भरत तख्तानी से शादी की और इस जोड़े ने अपने बेबीमून के लिए ग्रीस को चुना। ग्रीस में एशा देओल ने बड़े ही गर्व के साथ फोटोशूट भी करवाया, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर भी किया। इस दौरान उन्होंने मातृत्व और 29 जून को अपनी शादी की पांचवी वर्षगांठ दोनों का जश्न एक साथ मनाया।

6) सोहा अली खान और कुणाल खेमू

सोहा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो कुणाल के परिवार के साथ अपनी प्रेगनेंसी का जश्न मना रही थी। उन्होंने अपने बेबीमून के लिए लंदन में छुटियाँ बिताई। इस जोड़े ने इस दौरान की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। सोहा अली खान ने इस दौरान एक फोटोशूट भी करवाया। वर्ष 2017 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने “इनाया नौमी खेमू” रखा।

चित्र श्रोत: Desi Martini, IB Times India, Business Recorder, Boutiquesarees, iwmbuzz, Vogue.

Nupur Kumari

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *