Home / Uncategorized / इस तीज पहने फूलों से बने आभूषण
सावन की फुहार, गुंजियो की बहार, पेड़ो पर झूले और मेहंदी के हाथ – जी हां तीज आ रही है तो कैसी चल रही हैं आपकी तैयारियां ? हमें विश्वास है हर बार की तरह इस बार भी आप बेहद खूबसूरत लगेंगी लेकिन इस बार कुछ अलग करते हैं ! फूलों से बनी ज्वेलरी कैसी रहेगी? फूलों को वेन्यू को सजाने के लिए तो अक्सर काम में लाया जाता है लेकिन अब ये औरत के श्रृंगार को और प्यारा बनाने में भी जुट गए हैं | कई प्रकार की और कई प्रकार के फूलों से बनती है ये ज्वेलरी |
आप ये सोच कर निराश ना हो कि कहाँ टिकती होगी फूलों से बनी है? ये ज्वेलरी पूरा दिन बिना मुरझाये गर्मियों में भी चलती है | हां एक बात ध्यान रहे कि एक बेसिक फ्लावर ज्वेलरी सेट बनाने में पूरा एक दिन लगता है तो अगर आप भी इस तीज पर फूलों से सजना चाहते हैं तो एडवांस बुकिंग कराना ही बेहतर होगा|
चित्र स्त्रोत -Pinterest, calgary wedding blog,unsully,city flowers, BDbride, bollywoodshadi.com, shaddi saga, Indian makeup and beauty blog,
COMMENTS (0)