Home / Uncategorized / फ़िल्मी सितारे जिन्होंने अपना धर्म बदला है
जब भी हम बॉलीवुड के कलाकारों की बात करते हैं तो हमें लगता है की उनका जीवन कितना आसान होता है। उनकी ग्लेमर भरी ज़िन्दगी को देखकर हम सोचते हैं की इनके पास इतने पैसे हैं की ये दुनिया की हर चीज़ पा सकते हैं, पर कभी हम उनकी कामयाबी के पीछे की मेहनत और परेशानी भरी ज़िन्दगी के बारे में नहीं सोचते। बॉलीवुड में ऐसी कई हस्तियां हैं जिन्होंने कामयाबी या अपने प्यार को पाने के लिए सारी हदें पार कर दी यहाँ तक की उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन भी करवा लिया। कुछ हस्तियों ने तो धर्म बदलने के बाद अपना नाम भी बदल दिया।
बॉलीवुड की उन हस्तियों पर नज़र डालते हैं जिन्होंने किसी वजह से अपना धर्म परिवर्तन किया –
Table of Contents
अपने समय की मशहूर अभिनेत्री नरगिस ने अपने प्यार के साथ कोई समझौता नहीं किया। अभिनेता सुनील दत्त से शादी करने के लिए नरगिस ने मुस्लिम से हिन्दू धर्म में परिवर्तन किया और फिर 11 मार्च 1958 में दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। नरगिस ने धर्म के साथ अपना नाम भी बदल कर निर्मला दत्त रख लिया।
अमृता सिंह सिख परिवार से थी पर सैफ अली खान से शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म बदला और वो इस्लाम में परिवर्तित हो गयी। पर इस परिवर्तन के बाद भी उनकी शादी केवल 13 साल तक चली और दोनों का तलाक हो गया।
धर्मेंद्र का जन्म धर्म सिंह देवल के रूप में हुआ था। जब उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हुआ तब उनकी शादी प्रकाश कौर से हो चुकी थी और उनकी पहली पत्नी उन्हें तलाक़ नहीं देना चाहती थी । हिन्दू विवाह अधिनियम के अनुसार बिना तलाक लिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। इसलिए 1979 में धर्मेंद्र इस्लाम में परिवर्तित हो गए साथ ही साथ हेमा मालिनी भी इस्लाम में परिवर्तित हो गयी और अपना नाम बदल कर आएशा बी आर चक्रवर्ती रख लिया और फिर दोनों ने शादी कर ली।
आएशा का जन्म एक हिन्दू परिवार में हुआ था और उनकी शादी उनके बॉयफ्रेंड फरहान आज़मी से हुई जो इस्लाम धर्म से हैं। उनकी शादी इस्लामिक रीती रिवाजों से हुई जिसमे निकाह समारोह भी हुआ। आएशा ने आज तक धर्म परिवर्तन के बारे में खुलकर नहीं कहा है पर मीडिआ ने यह दावा किया है की फरहान से शादी करने के लिए वो इस्लाम में परिवर्तित हुई।
ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए आर रहमान का नाम पहले एएस दिलीप कुमार था। बचपन में वह नास्तिक थे पर इस्लाम के साथ वे भगवान से जुड़ते गए और इस्लाम पर विश्वास करने लगे। इसलिए 1989 में वे इस्लाम में परिवर्तित हो गए और अपना नाम बदलकर अला राखा रहमान रख लिया।
हेजल कीच को भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से प्यार हुआ और 30 नवंबर, 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद हेज़ल ने सिख धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर “गुरबक्श कौर” रख लिया।
ममता कुलकर्णी ने अपने बॉयफ्रेंड विकी गोस्वामी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया। विकी गोस्वामी यूएई के जेल में कैद था और ममता के धर्म परिवर्तन के बाद विकी को नवंबर, 2012 में जेल से रिहाई मिल गयी।
चित्र श्रोत: klimbims, starnabe, DNA india, BizAsia, hindustan times, famous people, india
COMMENTS (0)