Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / बढ़ते बच्चों के लिए प्रोटीन युक्त 5 मजेदार स्नैक्स
बच्चों को स्वादिष्ट और पेट भरने वाले स्नैक्स खाता देख कितना अच्छा लगता है ना लेकिन क्या वो स्नैक्स हेअल्थी है ? क्या उन्हें उतना प्रोटीन मिल रहा है जितना उनके विकास के लिए जरूरी है ? बढ़ते बच्चों के आहार में पर्याप्त प्रोटीन और विटामिन उन्हें कई इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाता हैं | बैटर बटर लाये हैं आपके लिए 5 मजेदार और जायकेदार स्नैक्स जिसे बच्चे कभी “ना” नहीं कह सकते और उन्हें “और बनाओ ” कहने पर मजबूर कर देंगे –
Table of Contents
हेअल्थी चीज़ो का ये मिश्रण जैसे धनिया, प्याज, आम, टमाटर और कुछ बूंदे निम्बू रस की – बच्चों के मुँह में पानी लाने वाला हैं ये स्नैक | शाम को बच्चों को ये चटपटा स्नैक परोसे और लाएं उनके चेहरे पर स्माइल |
ओमेगा ३ एसिड्स से भरा हुआ- अखरोट दिमाग और हड्डियों को मजबूत करता है और साथ ही साथ कई इंफ्लेमेटरी बीमारियों से भी लड़ता हैं | मसले हुए केले, अखरोट, बेकिंग सोडा ,चीनी और थोड़ा सा वनीला फ्लेवर बनाता हैं बच्चों के लिए उंगलिया चाटने वाला स्नैक |
मूंगफली में पाये जाने वाला प्रोटीन अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता हैं, इन्फेक्शन से लड़ता है और स्किन की रक्षा करता है | इतने सारे गुण और इसे बनाने में लगते हैं सिर्फ 20 मिनट | थोड़ी सीमिर्ची, हल्दी,नमक, कढ़ी पत्ता डाले और लगाए चावल का आटा और बनाये इसे माइक्रोवेव में | स्वाद के लिए पुदीना भी डाला जा सकता है|
बच्चों को पालक खिलाना किसी मैराथन जीतने से कम नहीं लेकिन जब बनता हो एक स्वादिष्ट हेअल्थी स्नैक्स केवल 20 मिनट में तो कहने ही क्या ! विटामिन C, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर , विटामिन A से भरपूर- पालक हैं बढ़ते बच्चों के लिए एक सम्पूर्ण आहार | चावल का आटा, बेसन का आटा, बारीक कटे प्याज, नमक, थोड़ी सी लालमिर्च – और जायकेदार पकोड़े हैं तैयार |
बादाम, अखरोट और किशमिश के साथ हो दालचीनी और फ्लेक्स सीड्स से बने हुए ग्रेनोला बार्स बच्चों को रखते हैं लम्बे समय तक चुस्त | वैसे तो ग्रनुला बार्स वर्कआउट सेशंस के बाद के लिए एक परफेक्ट स्नैक्स माने जाते हैं लेकिन वनीला फ्लेवर डाल कर बन जाते हैं ये बच्चों के लिए भी टेस्टी स्नैक्स |
चित्र स्त्रोत – बैटर बटर
COMMENTS (0)