Home / सेलेब्रिटीज़ / बॉलीवुड एक्टर जिन्होंने अपने एक्स की बेज़ती की
बॉलीवुड का हिस्सा होने का मतलब है की आपकी निजी ज़िन्दगी, निजी नहीं रहेगी। रिश्ते और रिश्तों का टूटना तो ज़िन्दगी में चलता ही रहता है, पर कई बार रिश्ता टूटने के बाद आपके पास कुछ बहुत ही कड़वी यादें रह जाती है। चाहे वह कितनी भी कोशिश करे, कई बार फिल्मी जगत के सितारे अपने पुराने प्रेमिका या प्रेमी का अपमान कर ही देते हैं।
आज हम आपको बताएँगे चार कलाकारों के बारे में, जिन्होंने अपने पुराने प्रेमी/प्रेमिका पर कीचड़ उछाला है।
Table of Contents
सैफ अली खान ने अमृता सिंह, जो की उनसे दस साल बड़ी थी, से 1991 में शादी करी थी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं-एक बेटी जिसका नाम सारा है और एक बेटा जिसका नाम इब्राहिम है। तेरह साल की शादी के बाद, सैफ ने अमृता को 2004 में तलाक दिया था।
इस जोड़े का रिश्ता बहुत आराम से ख़तम नहीं हुआ था। अपने तलाक के बाद, सैफ ने कई बार इस शादी के बारे में बात करी। उन्होंने कहा की इस शादी में, उन्हें हर बार यह एहसास कराया जाता था की वह बिलकुल बेकार है।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और अक्षय कुमार का रिश्ता, 90s का काफी चर्चित रिश्ता था। यह रिश्ता भी खट्टास के साथ ख़तम हुआ था।
शिल्पा को छोड़ कर, अक्षय अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ गए थे। इस पर बात करते हुए शिल्पा ने कहा की अक्षय ने उनका इस्तिमाल किया और फिर उन्हें किसी और के लिए छोड़ दिया। उन्होंने यह भी कहा की वह अक्षय के साथ कभी भी काम नहीं करेगी।
ऐश्वर्या राइ बच्चन और सलमान खान का रिश्ता भी काफी सुर्ख़ियों में रह चुका है।
सब जानते है की इस रिश्ता का अंत किस वजह से हुआ था। ऐश्वर्या ने भी कई बार सलमान के पोस्सेसिव नेचर और अपमानजनक व्यवहार के बारे में बात की है।
सबको बहुत ताजुब हुआ ये जानकार की निर्देशक साजिद खान, अभिनेत्री जैकलीन फर्नॅंडेज़ के साथ थे।
जब इन दोनों का रिश्ता ख़तम हुआ, तब साजिद ने कहा था के अगर आपकी ज़िन्दगी में कोई ‘नाग्गिंग’ महिला नहीं होती, तो आप अपना काम ज़्यादा अच्छे तरह से कर पाते हो।
सूत्र: iDiva, The Bridal Box, Zee News, MissMalini, Sirf News, IB Times India, News18.com, Deccan Chronicle, DNA India
COMMENTS (0)