Search

Home / Uncategorized / हाथ, पैर और मुंह की बीमारी के कारण, लक्षण और उपचार

हाथ, पैर और मुंह की बीमारी के कारण, लक्षण और उपचार

Ankita Kumari | नवम्बर 21, 2018

हाथ, पैर और मुंह की बीमारी (एचएफएमडी) एक वायरल संक्रमण है जिसमे मुंह और गले में घाव होते हैं और हाथों और पैरों में चकते होते हैं। आम तौर पर यह बीमारी 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को होती है, लेकिन वयस्कों में भी यह असामान्य नहीं है।

हल्के संक्रमण होने के कारण, इसके ईलाज के लिए एंटीबायोटिक्स या किसी अन्य दवा का उपयोग नहीं किया जाता। इससे प्रभावित व्यक्ति बिना किसी दवा के 7 से 10 दिनों में बेहतर हो जाता है। गर्मी और बरसात के मौसम में यह बिमारी होना आम बात है। इससे पीड़ित व्यक्ति लक्षण प्रकट होने से पहले सप्ताह में सबसे अधिक संक्रामक होता है।

 

कारण

एचएफएमडी आम तौर पर कॉक्ससैकिए वायरस के कारण होता है। क्योंकि यह एक संक्रमक बीमारी है इसलिए यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में निम्न कारणों से फैलता है :

  • गंदे हाथों या गंदे फर्श के संपर्क में आना।
  • संक्रमित व्यक्ति के लार, शरीर के तरल पदार्थ, नाक के निर्वहन, फफोले से निकल रहे तरल पदार्थ और मल के संपर्क में आना।

 

लक्षण

एचएमएफडी से पीड़ित व्यक्ति में इनमे से कुछ या सभी लक्षण दिख सकते हैं:

  • तेज बुखार।
  • भूख में कमी।
  • गले में खराश
  • कुछ भी खाने और निगलने में कठिनाई।
  • गाल और मसूड़ों के अंदर, जीभ पर लाल दर्दनाक छाले।
  • हथेलियों, पैरों, तलवों और कूल्हों पर लाल चकते।

इस बीमारी की ऊष्मायन अवधि तीन से छह दिन है और बुखार होना इसके प्राथमिक लक्षणों में से एक है। एक या दो दिन बाद मुंह में छाले होने लगते हैं।

 

जटिलताएं

इस बीमारी की एक बड़ी जटिलता निर्जलीकरण है। संक्रमित व्यक्ति आसानी से निर्जलित हो सकता है जिसकी वजह से कुछ भी निगलना उसके लिए मुश्किल हो जाता है।

आम तौर पर, लक्षण कम होने के बावजूद भी वायरस संक्रमित व्यक्ति के शरीर में कई दिनों तक रह सकता है। और कुछ मामलों में, संक्रमित व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई ही नहीं देते जिससे यह और अत्यधिक संक्रमक हो सकता है। दोनों मामलों में यह सलाह दी जाती है कि जब तक व्यक्ति पूरी तरह से ठीक न हो जाए तब तक दूसरों के साथ संपर्क में आने से बचें।

 

प्रबंध

  • आप अपने डॉक्टर से परामर्श करने के बाद पेरासिटामोल ले सकते हैं।
  • फफोले को पॉप करने का प्रयास न करें।
  • अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी, नारियल पानी आदि जैसे कई तरल पदार्थ का उपभोग करें।
  • ठंडा तरल पदार्थ लें क्योंकि गर्म तरल पदार्थ दर्द को बढ़ा सकते हैं।

 

निवारण

निम्नलिखित निवारक उपायों के साथ एचएफएमडी के जोखिम को कम किया जा सकता है:

  1. हाथ धोना: हाथों को बार-बार और अच्छी तरह से धोना। विशेष रूप से शौचालय जाने के बाद, डायपर बदलने के बाद और खाना खाने से या खाना बनाने से पहले हाथ धोने से, एचएफएमडी समेत कई बीमारियों से दूर रहा जा सकता है।

  1. अच्छी स्वच्छता का अभ्यास करना: अच्छी शौचालय स्वच्छता का अभ्यास करना। शौचालय जाने पर अच्छी तरह हाथों को धोना, नाखूनों को छोटा रखना क्योंकि वे बैक्टीरिया को जकड़े रखते हैं, रोजाना स्नान करना और हाथों को बिना धोए मुँह में नहीं डालना।

  1. कीटाणुओं को मारना: बच्चों की चीजें, विशेष रूप से डायपर बदलने वाली टेबल, मैट, दूध की बोतल को ऐल्कोहॉल आधारित स्क्रब से साफ़ करना चाहिए इससे कीटाणु मर जाते हैं और बीमारी के होने का खतरा कम होता है।

  1. संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना: चूंकि यह एक संक्रमणीय बीमारी है इसलिए संक्रमित व्यक्ति को जल्द से जल्द अलग किया जाना चाहिए। ऐसा करने से यह बीमारी फैलेगी नहीं।

यदि बीमारी के लक्षण एक सप्ताह या 10 दिनों में कम नहीं होते हैं, तो किसी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए क्योंकि आगे जटिलताएं और भी बढ़ सकती हैं।

 

चित्र स्रोत: Pixabay, PxHere, Wikimedia

Ankita Kumari

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *