Search

Home / सेलेब्रिटीज़ / सेलेबल्स जिनकी मूर्तियां मैडम तुसाद पर हैं

सेलेबल्स जिनकी मूर्तियां मैडम तुसाद पर हैं

Nupur Kumari | जुलाई 27, 2018

यह दर्शकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र होता है इसके वजह से देश की अर्थव्यवस्था को भी बहुत लाभ मिलता है क्योंकि विश्व के कोनेकोने से लोग इसे देखने आते हैं। यहाँ पर अवस्थित मूर्तियां बिलकुल सजीव जान पड़ती हैं।

हमारे देश में दो स्थानों पर यह मियुज़िअम है एक कोलकाता में और दूसरा नई दिल्ली में। आइये हम देखते हैं कि हमारे देश के किन किन सितारों की मूर्तियां इस मियुज़िअम में लगी हैं:

 

1.माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित की मोम की प्रतिमा लंदन के मैडम तुसाद मियुज़िअम में स्थित है। तस्वीर में आप प्रतिमा को देख सकते हैं, ये बिलकुल माधुरी दीक्षित की तरह दिखती है।   

 

2.कटरीना कैफ

कटरीना कैफ की कुल तीन प्रतिमाएं मैडम तुसाद मियुज़िअम में स्थापित है, जिनमे दो लंदन में और एक नई दिल्ली में हैं। तस्वीर में यह प्रतिमा गोल्डन और पिंक कलर के लहंगे में नज़र रही है और बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

 

3.करीना कपूर

करीना कपूर, ऐश्वर्या राय के बाद दूसरी बॉलीवुड अभिनेत्री बनी जिसकी मोम की प्रतिमा मैडम तुसाद मियुज़िअम में स्थापित की गयी। इस प्रतिमा में करीना अपने जब वी मेट वाले अवतार में नज़र आयी हैं।  

 

4.अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की मोम की कई प्रतिमाएं मैडम तुसाद मियुज़िअम में स्थापित की गयी हैं। तस्वीर में आप जो प्रतिमा देख रहे है वो हु बहु उन्ही की तरह लग रही है।

 

5.सलमान खान

यह तस्वीर है मैडम तुसाद मियुज़िअम में स्थित बॉलीवुड के भाई, सलमान खान के मोम के पुतले की। इस पुतले में सलमान खान ब्लैक वेस्ट पहने और कंधे पर डेनिम जैकेट लिए नज़र रहे हैं।  

 

6.सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर सदी के महान बल्लेबाज़ रह चुके हैं, इसी के लिए उनकी मोम की प्रतिमा को नई दिल्ली और बैंगकॉक के मैडम तुसाद मियुज़िअम में रखा गया है। इस तस्वीर में वो अपने शतक बनाने के बाद ख़ुशी जाहिर करने वाले पोज़ में नजर रहे हैं।

 

7.ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय पहली बॉलीवुड अभिनेत्री थी जिन्होंने वर्ष 2004 में ही लंदन के मैडम तुसाद मियुज़िअम में अपनी जगह पाई थी। हालाँकि उस वक़्त वो शादी शुदा नहीं थी मगर फिर भी उनकी मोम की प्रतिमा को लाल साड़ी से सजाया गया था।

 

8.वरुण धवन

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता वरुण धवन ने मैडम तुसाद के ऑफिशल्स का तहे दिल से धन्यवाद किया जब जनवरी 2018 में उनकी मोम की प्रतिमा को होन्ग कोंग के मैडम तुसाद मियुज़िअम में जगह मिली। इस प्रतिमा में वे हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म के सिग्नेचर स्टेप में नजर रहे हैं।

 

9.शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जानेवाले शाहरुख खान की मोम की प्रतिमा लंदन के मैडम तुसाद मियुज़िअम में रखी गयी है। इन तस्वीरों में किंग खान अपने सिग्नेचर पोज़ में नज़र रहे हैं।

 

10.अनिल कपूर

अनिल कपूर इस सदी के महान कलाकारों में से एक हैं। ये अपने झक्कास डयलॉग के लिए दर्शकों के बीच मशहूर हैं। इनकी मोम की प्रतिमा भी इसी पोज़ में लगी हुई है। और इस तस्वीर में अनिल कपूर अपनी प्रतिमा के साथ नजर रहे हैं।

 

11.ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की ये मोम की प्रतिमा वर्ष 2011 में लंदन के मैडम तुसाद के मियुज़िअम में स्थापित की गयी  थी। यह प्रतिमा हु बहु इन्हीं की तरह लग रही है। उनका पूरा परिवार तस्वीर में प्रतिमा के साथ नज़र रहा है। इस प्रतिमा में आप उनके धूम के सिक्स पैक वाले लुक को देख सकते हैं।

 

12.काजोल

काजोल की एक मोम की मूर्ति अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की तरह ही सिंगापुर स्थित मैडम तुसाद के मियूज़ियम में है। इस प्रतिमा में काजोल ब्लैक कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

 

चित्र श्रोत: feedpulp, MTV India, Etemaad Daily, TODAYonline, Hindustan Times, Brandsynario, pinterest, digitalspy, News18, sportswallah, Kangla Online, Travel gateway.in, Asean Breaking News

Nupur Kumari

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *