ऐसा जरूरी नहीं आप जब भी कुछ खरीदारी करने बाजार जाए आपके पास हमेशा ही कैश पर्याप्त हो। या आपको आपके आस-पास के एटीएम में तुरंत ही कैश उपलब्ध हो जाए। जीवन में कई ऐसे मौके आते हैं जहाँ आपके पास पैसा होते हुए भी वह आपके काम नहीं आ पाता या आप उसका उपयोग नहीं कर पाते, क्यूंकि उसे निकालने की सुविधा आप अचानक से ही नहीं ढूंढ पाते हैं। ऐसे में एक बैकअप विकल्प होना आपकी समस्या को कई गुना तक आसान कर सकता है, या ज्यादा लाभ के साथ पूरी तरह से खत्म करने की भी क्षमता रखता है।
Table of Contents
क्रेडिट कार्ड एक भुगतान कार्ड के रूप में भी जाना जाता है जो आपके द्वारा खरीदी गई किसी भी चीज का भुगतान करने के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन यह भुगतान आपके मासिक बिलों के रूप में आता है।
सरल शब्दों में यह एक ऐसी सुविधा है जो पहले पैसे खर्च करने और बाद में उसे चुकाने की सहूलियत देती है।
पर्याप्त मात्रा में कैश उपलब्ध न होने पर, या कैश रखने की आदत न होने पर, कैश बैक और कई सारे रिवार्ड के साथ क्रेडिट कार्ड आपकी कई समस्याएं सुलझा सकता है।
प्रत्येक चीज की आधुनिकरण के चलते ठगी और धोखाधड़ी के प्रयत्न भी आधुनिक हो गए हैं। आजकल कई ऐसे वेबसाईट उपलब्ध है जो आपकी छोटी से छोटी लापरवाही और अनदेखी का फायदा उठाने के लिए तैयार बैठे हैं। क्रेडिट कार्ड आपको इन सभी धोखाधड़ीयों से सुरक्षा देता है, किसी भी वेबसाईट से खरीदारी के बाद क्रेडिट कार्ड आपको ऑडर पर सामान के आप तक न पहुचने की स्थिति में “चार्जबैक” की सुविधा उपलब्ध करवाता है, आप क्रेडिट कार्ड कंपनी से लेन-देन के खिलाफ विवाद उठाने के लिए कह सकते हैं। इसके अलावा डेबिट कार्ड में आपको यह सुविधा देखने को नहीं मिलती है।
क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपके द्वारा की जाने वाली लगभग हर खरीदारी पर आपके कार्ड के लाभों के आधार पर आपको कुछ कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करती हैं । आमतौर पर, आप अपने सभी खर्चों पर ०.२५% से ३.३% के बीच कहीं भी बचत कर सकते हैं, जिसका अर्थ है कि, आपके द्वारा खर्च किए जाने वाले प्रत्येक १०० रुपये के लिए, आप ३.३० रुपये तक बचा सकते हैं। यह बहुत कम लग सकता है, लेकिन बड़े पैमाने पर सोचें, तो यह आपकी एक अच्छी-खासी बचत हो सकती है।
आपके द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड पर किए गए प्रत्येक बिल भुगतान की सूचना क्रेडिट सूचना कंपनियों जैसे CIBIL ( क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड ) को दी जाएगी जो समय-समय पर व्यक्तियों के क्रेडिट स्कोर को बनाए रखती और अपडेट करती हैं। यदि आप समय पर बिलों का भुगतान करते हैं तो आप इस स्कोर को बढ़ता हुआ देख सकते हैं। और भविष्य में ऋण या नए असुरक्षित क्रेडिट कार्ड या लोन लेने की प्रकिया में यह आपकी मदद कर सकते हैं।
आपके द्वारा समय पर बिलों का भुगतान न कर पाना आपके स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है।
एयरपोर्ट की लंबी कतारों से बचने, हवाई अड्डे के लाउंज का मुफ्त में लाभ उठा सकने के लिए भी क्रेडिट कार्ड उपयोगी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही कुछ सुपर प्रीमियम क्रेडिट कार्ड पर आप साल में असीमित बार मुफ्त में गोल्फ भी खेल सकते हैं। हवाई अड्डे के लाउंज के साथ आप एक शानदार वातावरण पातें हैं जो आपके शरीर के आराम और आपके मन की शांती को प्राथमिकता देता है। इसके साथ ही नाश्तें,वाइन और नहाने जैसी सुविधाओं से भरा यह प्रयोग आपको मुफ्त में बिजनेस क्लास में सफर करने जैसी सुविधाओं से परिचित करवाता है।
जब भी आप विदेश यात्रा करते हैं मुद्रा परिवर्तन आपके आगे आपके समय और ऊर्जा को व्यर्थ निवेश करने की प्रक्रिया बन जाती है। आपके क्रेडिट कार्ड का उपयोग दुनिया भर में किया जा सकता है और विदेशी मुद्रा मार्कअप शुल्क जो आमतौर पर 3.5% + सेवा कर है। कुछ चयनित प्रीमियम क्रेडिट कार्डों पर 2% जितना उपलब्ध हो जाता है। इसके शीर्ष पर, आपको प्रत्येक खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट या कैशबैक मिलेगा, जिससे विदेश यात्रा के दौरान भुगतान करने का यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
1.अपनी उच्च क्रेडिट सीमा की जानकारी रखे और उसके अनुरूप ही कार्ड का प्रयोग करें।
2.समय पर अपने सभी बिलों का भुगतान करें।
3.क्रेडिट कार्ड आपको एटीएम से नक़दी निकालने की सुविधा भी देता है, जिस पर बैंक द्वारा अधिक शुल्क लिया जाता है। जितना हो सके नक़दी के लिए क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करने से बचे।
4.आपने क्रेडिट कार्ड बिलों की समय-समय पर जांच करें।
5.सिर्फ उन्हीं चीजों को खरीदे जिनका भुगतान आप महीने के अंत में एक साथ कर सकते हैं।
अपनी क्रेडिट लिमिट से नीचे ही खर्च करें।
6.प्राप्त हुए सभी रिवार्ड और लाभों का प्रयोग करना न भूलें।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)