Search

Home / News Stories / सयानी गुप्ता इजिप्ट में मना रही हैं छुट्टियां, नील नदी के किनारे लिया भोजन का आनंद

Sayani

सयानी गुप्ता इजिप्ट में मना रही हैं छुट्टियां, नील नदी के किनारे लिया भोजन का आनंद

Sonali Bhadula | नवम्बर 1, 2021

सयानी गुप्ता इन दिनों मिस्र में अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी समय व्यतीत कर रहीं है। और जिसका अपडेट वह समय-समय पर अपने प्रशंसकों को तस्वीरों के रूप में दे रही है। रविवार को सयानी ने नील नदी पर एक नाव से एक तस्वीर साझा की जिसमें वह बहुत सारे व्यंजनों से घिरी हुई नजर आई। 

व्यंजनों की ओर गौर करे तो हम वहाँ कबाब की प्लेट, मांस करी, बाबा घनौश और फट्टे के साथ चांवल, सलाद और साथ में कुछ स्थानीय रोटी पाते हैं। 

Sayani Gupta's Story

सयानी गुप्ता एक सच्ची फूडी हैं और खाने के प्रति प्यार को वह अपने इंसटाग्राम पर दिखाती आई हैं। 

सयानी गुप्ता की दोस्त मिनी माथुर जो कि साथ में ही मिस्र की ट्रिप का आनंद ले रहीं है, ने भी कुछ दिन पहले ही स्वादिष्ट व्यंजनों से भरा हुआ एक वीडियो पोस्ट किया जिसका लुफ्त वह नील नदी पर बैठकर उठा रहे थे। वीडियो में आप हम्मस, बाबा घनौश, लबनेह, अखरोट मुहम्मारा, कोफ्ते, सेमक, तबौलेह, फत्तौश सलाद और बाल्दी ब्रेड देख सकते हैं। 

https://www.instagram.com/reel/CVN5aukgAGV/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके साथ ही सयानी ने हाल ही में 2 महीनों के लिए “नो-कार्ब” डाइट को भी अपनाया था, नो-कार्ब डाइट में कम कार्बोहाइड्रेट वाले आहार औसत कार्बोहाइड्रेट सेवन को कम करते हैं, क्यूंकि उच्च कार्बोहाइड्रेट के अंतर्गत बहुत ही सीमित खाद्य पदार्थ आते हैं, अतः इन्हें उच्च वसा और प्रोटीन खाद्य पदार्थों के साथ-साथ कम कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों के साथ विस्थापित किया जाता है। 

अभिनेत्री ने अपनी “नो-कार्ब” डाइट को तोड़ने के लिए भी एक स्वादिष्ट चीट मील का सहारा लिया जिसके लिए उन्होंने बर्गर, फ्राइड चिकन और फ्रेंच फ्राइज को चुना था। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा जिसमें लिखा गया था “इसे अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत की।”

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *