चिकना, सुनहरा और हल्का मीठा – शहद उन खाद्य पदार्थों में से एक है जिनकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। शहद त्वचा और शरीर के लिए अच्छा है। यह चमत्कारी प्राकृतिक सिरप ठंड और खांसी जैसी सामान्य बीमारियों से राहत प्रदान कर सकता है।
हालांकि, इसके अलावा, शहद का इस्तेमाल कई अन्य चीजों के लिए भी किया जा सकता है-
Table of Contents
जब मौसम बदलता है, तो लोग अक्सर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसका इलाज करने के लिए दवा लेने की बजाय, बस शहद का प्रयोग करें! 1 बड़े चम्मच नींबू के रस के साथ 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं, इसे गरम पानी के कप में डालकर पीएं और देखें इसका चमत्कार, आपको तुरंत राहत मिलेगी।
नाक, कान और गला- हमारे शरीर के ये सभी अंग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जब आपको ठण्ड लगती है, तो आपके कान अवरुद्ध हो जाते हैं और गले में भी तकलीफ महसूस होती है। लेकिन चिंता मत कीजिये, शहद इस मुसीबत की दवा है! 4 बड़े चम्मच नींबू के रस में 8 चम्मच शहद मिलाएं। इसे गरम पानी में डालकर पीएं।
क्या आप वज़न घटाने के बारे में चिंतित? खैर, शहद आपको इस समस्या का हल निकालने में मदद कर सकता है। गरम पानी में, 1 चम्मच शहद और ½ चम्मच दालचीनी मिलाएं। अपने भोजन के बाद इस चाय को पीएं और आप आसानी से पूरे साल अपने वज़न को संभाल सकते हैं।
दांत का दर्द शायद हमारे शरीर में होने वाली सबसे अप्रत्याशित चीजों में से एक है। एक पल हम बिलकुल ठीक होते हैं और अगले ही पल में हमारे दांत में बेहद दर्द उठ सकता है। दर्द को शांत करने और इससे राहत पाने में मदद के लिए, 1 चम्मच दालचीनी और 1 बड़ा चम्मच शहद गरम पानी में मिलाएं। दर्द से राहत पाने के लिए इस शहद दालचीनी की चाय को पीएं।
कुछ समय बाद सामान्य सिर दर्द ठीक हो जाता है, लेकिन जब साइनस की बात आती है, दर्द आपको बेहद बेचैन कर सकता है। इसके कारण आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना बेहद मुश्किल हो जाता है-चाहे वह कार्यालय में हो या घर पर हो। दर्द से राहत पाने के लिए एक कप कॉफी या चाय पीने की बजाय, शहद और एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करें। एप्पल साइडर विनेगर के 2 बड़े चम्मच गरम पानी में डालकर 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पीएं।
हमारे शरीर को बीच-बीच में डीटॉक्स की जरूरत होती है। यह शरीर से हानिकारक और अनहेल्थी विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है, जो शरीर की उचित कार्य-क्षमता बेहतर बनाने और बनाए रखने में मदद करता है। अपने शरीर को डीटॉक्स करने के लिए केवल 1 कप हर्बल चाय में शहद के 1 -2 चम्मच मिलाकर पीएं।
शहद का उपयोग कई अन्य चीजों के लिए भी किया जा सकता है, इसलिए सुनिश्चित करें की आपकी रसोई की अलमारी में हमेशा शहद की एक बोतल मौजूद है!
स्त्रोत : Aboutube.com, All Subscription Boxes UK, Cooking Light, CureJoy, MissionTix, Organic Facts, Step Into my Green World, StyleCraze.
COMMENTS (0)