Home / Women Health Tips in Hindi / वेजाइना में दर्द? जानिए क्या हो सकते हैं इसके कारण
महिलाओं की योनि या वेजाइना में दर्द कोई नयी बात नहीं है। हम में से कई महिलाएं इस परेशानी का शिकार हैं और ज़्यादातर वक़्त हमें ये पता ही नहीं होता कि ये किस वजह से है। कई बार योनि में दर्द आपके वैवाहिक जीवन में भी जहर घोल देता है क्यूंकि इसका सीधा असर आपकी सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है। योनि में होने वाले दर्द और असुविधा के कारण हर महिला में अलग अलग हो सकते हैं।
कुछ में यह दर्द सेक्स के दौरान होता है जबकि कुछ को रोजाना इस दर्द को झेलना पड़ता है। कुछ महिलाओं में यह मासिक चक्र के आस पास भी बढ़ता हुआ पाया जाता है। आइये आपको बताते हैं वो कारण जिनकी वजह यह समस्या पैदा हो सकती है।
Table of Contents
योनि में यीस्ट संक्रमण के सबसे आम लक्षण खुजली और जलन होते हैं और ज्यादा बढ़ जाने पर यह काफी दर्दनाक भी होता है। ऐसा संक्रमण योनि के अंदर या सीधे योनि के बाहर फैलता है और वहाँ की कोमल त्वचा पर सूजन और लाली का कारण बन सकता है। चिकित्सक एक पेलविक टेस्ट के बाद आपको एंटी फंगल क्रीम देते हैं जिसके प्रयोग से यह संक्रमण आमतौर पर खत्म हो जाता है।
हरपीज, क्लैमेडिया और गोनोरिया जैसे यौन संक्रमण (एसटीआई) भी योनि के दर्द का कारण हो सकते हैं। हरपीज में उभरे हए घाव होते हैं जो आपको स्पर्श करने पर खुद महसूस होते हैं। अन्य एसटीडी संक्रमण में दर्द आम तौर पर सूजन की वजह से होता है। पर यदि आपको दर्द और सूजन है तो आपको इस तरह के किसी भी रोग की संभावना का पता लगाने के लिए एक डॉक्टर की ही मदद लेनी पड़ेगी । आमतौर पर क्लैमेडिया, गोनोरिया और अन्य एसटीडी संक्रमण को दवा के द्वारा ठीक किया जा सकता है।
योनि का सूखापन एस्ट्रोजेन की कमी को दर्शाता है। यह स्थिति केवल मेनोपौज के बाद ही नहीं आती बल्कि कभी भी आ सकती है। एस्ट्रोजेन एक ग्रोथ हार्मोन है जो वेजाइना में रक्त प्रवाह बढ़ाता है और योनि की दीवार की मोटाई के साथ साथ कोमलता और अंदरूनी स्रावों के द्वारा चिकनेपन को भी नियंत्रित करता है।
जब शरीर के माध्यम से पर्याप्त एस्ट्रोजेन नहीं बन पाता तो यह योनि में सूखेपन जैसी परेशानियों को जन्म देता है।
अक्सर आप अपने शरीर में ही किसी कमी को अपनी परेशानी के लिए जिम्मेदार मानती हैं पर यहाँ शायद आपके साथी की शारीरिक संरचना भी आपके दर्द के लिए जिम्मेदार हो सकती है। ज़रा गौर करें कि क्या यह दर्द वाकई में आपकी योनि में होता है या पेनीट्रेशन के वक़्त यह दर्द कुछ ऐसा है जो आप अपने पेट के अंदर महसूस करती हैं? क्यूंकि इस बात की बहुत संभावना है कि सेक्स के दौरान एक सामान्य से बड़े लिंग वाले साथी के पेनिस की लंबाई आपके गर्भाशय पर प्रहार करती हो और यही आपके दर्द की असल वजह हो। अगर ऐसा है तो सेक्स के दौरान अपनी पोजीशन को बदलें और लुब्रिकेंट का उपयोग ज़रूर करें।
चिकित्सक मानते हैं वल्वोडाइनिया योनि का पुराना दर्द है जिसके कारण स्पष्ट नहीं हो पाते। लेकिन यह किसी संक्रमण या अन्य रोग की वजह से नहीं होता बल्कि यह योनि और वल्वा के बाहरी हिस्से में अतिरिक्त तंत्रिका तंतुओं की वजह से होता है जो योनि का सबसे लचीला और कमजोर हिस्सा होता है। लगभग नौ प्रतिशत महिलाओं को उनके जीवन में यह दर्द रहता है जो सेक्स के दौरान होने वाली असुविधा का कारण भी बन जाता है। यहां तक कि इस की वजह से टैम्पून का प्रयोग करना भी मुश्किल भरा हो जाता है। यह दर्द अपने आप आता है और कभी अपनेआप चला भी जाता है।
एंडोमेट्रोसिस तब होता है जब एंडोमेट्रियल ऊतक (ए.के.ए. जोकि आपके गर्भाशय की सबसे निचली परत होती है) गर्भाशय के बाहर की जगहों में बढ़ने लग जाता है जैसे कि पेल्विक का हिस्सा, पेट या यहां तक कि अन्य अंग जैसे फेफड़े इत्यादि। यह स्थिति बेहद दर्दनाक हो जाती है।
दूसरी स्थिति होती है पेट के निचले हिस्से में सूजन की बीमारी जोकि आपके गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब, या अंडाशय में संक्रमण के कारण होती है और आपकी योनि में तेज़ दर्द का कारण बन सकती है। पेल्विक टेस्ट और अल्ट्रासाउंड के बाद ही चिकित्सक यह निर्धारित कर सकते हैं कि आप इनमें से किसी एक परेशानी से पीड़ित हैं और आपके लिए उचित उपचार क्या होना चाहिए।
चित्र स्त्रोत: Public Domain Pictures, Pixabay, Wikipedia, Wikimediacommans, amwell.com, Medical News Today,
COMMENTS (0)