Home / सेलेब्रिटीज़ / क्या आप जानते हैं की ये अभिनेता/अभिनेत्री गा भी सकते हैं?
हम सब की कोई ना कोई प्रतिभा होती है, जो हमारे व्यवसाय से बहुत अलग होती है। जैसे की एक अध्यापक/अध्यापिका बहुत अच्छी गायक/गायिका हो सकती है। एक कॉर्पोरेट कर्मचारी को खाना बनाने का बहुत शौक हो सकता है।
आम लोगों की तरह, हमारे पसंदीदा कलाकारों के भी कुछ छुपी हुयी प्रतिभाएं हैं। क्या आप जानते हैं की आपके लोकप्रिय फिल्मी सितारे, बहुत अच्छे गायक/गायिका भी हैं?!
Table of Contents
अपनी एक्शन-पैक्ड फिल्में, अपने संवाद और अपने नाच के साथ, सलमान ने हम सब का मनोरंजन किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं की सलमान एक बहुत अच्छे गायक भी हैं? सलमान ने ‘हीरो’ फिल्म, जो की 2015 में रिलीज़ हुई थी, का गाना ‘मैं हूँ हीरो तेरा’ गाया है। इस गाने को सुनने के लिए, नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें।
ऋतिक रोशन जो की बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ हैं, ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘कहो न प्यार है…’ के साथ हम सब का दिल जीत लिया था। हृथिक के पिता निर्देशक राकेश रोशन है और उनके चाचा संगीतकार राजेश रोशन है। रोशन खानदान और संगीत का बहुत ही पुराना रिश्ता है, इसलिए यह जानकर कोई हैरानी नहीं होती की रोशन खानदान का चिराग, हृथिक, भी बहुत ही अच्छा गायक है। फिल्म ‘ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा’ का गाना ‘सेनोरिटा’, इस फिल्म के तीन अभिनेताओं-हृथिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने गाया है। नीचे दिए गए वीडियो में इस गाने को सुने। इस गाने को सुनते हुए आपको अपने आप ही समझ आ जायेगा की इस गाने का कौन सा हिस्सा किस अभिनेता ने गाया है।
25 साल की आलिया भट्ट ने ‘उड़ता पंजाब,’ ‘डिअर ज़िन्दगी’ और ‘राज़ी’ जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अपने लिए एक बहुत ही अच्छी जगह बना ली है। एक होनहार अभिनेत्री होने के साथ-साथ, आलिया की बहुत ही सुंदर आवाज़ है। उनके गुरु, करण जोहर ने आलिया को मौका दिया था अपनी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का गाना ‘समझावा’ गाने के लिए। आलिया ने यह पुराना पंजाबी गाना, बहुत ही सुंदर तरीके से गाया है। उनके इस गाने को सुनने के लिए, नीचे दिए गयी वीडियो पर क्लिक करें।
‘दिल चाहता है,’ ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ जैसी फिल्मों के निर्देशक फरहान अख्तर ने अपना एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘रॉक ऑन!!’ के साथ 2008 में किया था। इस फिल्म में फरहान ने एक संगीतकार का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार को अच्छी तरह निभाने के लिए, फरहान ने इस फिल्म के ज़्यादातर गाने खुद ही गाये हैं। इस फिल्म में फरहान के अभिनय के साथ-साथ, उनके गायन की भी बहुत प्रशंसा हुई थी। फरहान को ‘रॉक ऑन!!’ का गाना ‘तुम हो तो’ गाते हुए सुनने के लिए, नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें।
बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्री, जिसने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम किया है, प्रियंका चोपड़ा बहुत ही अच्छी गायिका भी हैं। उनके डेब्यू संगीत एलबम का नाम था ‘इन माय सिटी’ (In My City)। प्रियंका ने अपनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का टाइटल ट्रैक, अपने को-स्टार फरहान अख्तर के साथ गाया है। इस मस्ती भरे गाने को सुनने के लिए, नीचे दिए गयी वीडियो पर क्लिक करें।
अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह, परिनीति चोपड़ा ने भी अपनी गायकी का डेब्यू 2017 में करा था। परिनीति ने अपनी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का गाना ‘माना के हम यार नहीं’ से अपनी गायकी का सफर शुरू किया था। उनके इस गाने को सुनने के लिए, नीचे दिया गए वीडियो पर क्लिक करें।
श्रद्धा कपूर फिल्म ‘आशिकी 2’ में अपने किरदार के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा मशहूर गायिका लता मंगेशकर की पोती हैं। श्रद्धा के दादा, सिकंदर लाल कपूर, लताजी के चचेरे भाई हैं। अपनी दादी की तरह, श्रद्धा की भी बहुत सुरीली और मीठी आवाज़ है। श्रद्धा ने अपनी गायकी का डेब्यू अपनी फिल्म ‘एक विलन’ का मशहूर गाना ‘गलियाँ’ गा कर किया था । श्रद्धा का यह सुंदर और सुरीला गाना सुनने के लिए, नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें।
सूत्र: BBC, BizAsia, Deccan Chronicle, India Today, MissMalini, The Indian Express. hairstyle monkey, hindibaazi, pinkvilla
COMMENTS (0)