Search

Home / Women Health Tips in Hindi / 5 व्यायाम जो करेंगे आपके चेहरे को पतला

5 व्यायाम जो करेंगे आपके चेहरे को पतला

Ankita Kumari | अगस्त 13, 2018

क्या आप अपने चेहरे पर जमे फैट को कम करना चाहते हैं? क्या आपके चेहरे की डबल चिन या अतिरिक्त मांसपेशी आपकी खूबसूरती में बाधा डालती है? अगर आपका जवाब हाँ है तो अब इससे परेशान होने की ज़रुरत नहीं है। कम कैलोरी वाले आहार के साथ नियमित रूप से व्यायाम करना इससे छुटकारा पाने के लिए एक जादू की तरह काम करता है। ऐसे बहुत से एक्सरसाइज हैं जो निश्चित रूप से आपके चेहरे की मांसपेशियों को आराम दिलाएंगे और गर्दन के आसपास के स्किन को टाइट करेंगे।

इन सरल व्यायामों के बाद आपका चेहरा आसानी से पतला हो जाएगा।

 

1)हाथ और चिन –

  • अपनी मुट्ठी को अपने चिन के नीचे रखें और ऊपर की ओर लिफ्ट करें।
  • अब अपनी जीभ को अपने निचले दांतों से नीचे रखें और अपने हाथों से दी गई बल का प्रतिरोध करें।
  • उसी पोज़ में 20-30 मिनट तक रहें, फिर रिलीज़ करें।
  • यह व्यायाम जॉलाइन पर काम करता है और मांसपेशियों को टोन करता है।
  • इसे 5-10 बार दोहराएं और बीच-बीच में छोटे- छोटे ब्रेक लें।

इस वीडियो को देखें:

 

2)चिन लिफ्ट –

  • कल्पना कीजिए कि आपको अपने निचले होंठों का उपयोग करके छत तक पहुंचने की जरूरत है।
  • सीधे खड़े हो जाएं और अपने सिर को झुकाएं और फिर ऊपर की तरफ देखें।
  • अपने निचले होंठ का प्रयोग करें और छत तक पहुंचने का प्रयास करें।
  • अब 5-10 सेकंड के लिए इसी पोज़ में रहें।
  • बीच-बीच में ब्रेक लेकर 2-3 बार दोहराएं

इस वीडियो को देखें:

 

3)’एक्स’ और ‘ओ’ –

  • अपनी पसंदीदा टीवी सीरियल देखते समय या खाना पकाने के दौरान शब्द ‘एक्स’ और ‘ओ’ को दोहराते रहें।
  • ध्यान दें कि आप ‘एक्स’ ओर ‘ओ’ बोलते वक़्त अपने मुँह को पूरी तरह खोल रहे हैं और चेहरे की मांसपेशियों पर पर्याप्त ज़ोर दे रहे हैं।
  • इसे 10-20 बार दोहराएं।
  • बीच- बीच में छोटे- छोटे ब्रेक लें।

इस वीडियो को देखें –

 

4)पेंसिल होल्डिंग –

  • अपने मुंह से एक पेंसिल को पकड़ें और अपने होंठों को टाइट से बंद कर लें।
  • धीरे-धीरे हवा में अपना नाम लिखे और अपने सिर को सीधा रखने की कोशिश करें।
  • यह आपकी जॉलाइन के आस-पास की मांसपेशियों को और फैट को कम करने में मदद करता है।
  • इसे कम से कम तीन मिनट के लिए करें।
  • एक ब्रेक लें और फिर दोहराएं।

इस वीडियो को देखें 

c

 

5)मुँह में वायु भरें –

  • अपने मुंह में हवा भर कर कुछ देर रखें।
  • अपने हाथों से अपने कान और गाल को ढक लें ।
  • अब हाथों से अपने गालों पर दबाव डालें और उसका प्रतिरोध करें।
  • कुछ सेकंड के लिए इसी पोज़ में रहें।
  • थोड़ी- थोड़ी देर में इसे दोहराएँ।

इस वीडियो को देखें-

 

Ankita Kumari

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *