Home / Uncategorized / विभिन्न अवसरों के लिए अलग-अलग आई मेकअप
आँखे हमारे शरीर का वह अंग है जिसके माध्यम से हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। कवि और गानों के लेखक भी आँखों की खूबसूरती को हमेशा अपने कविताओं और गानों के माध्यम से व्यक्त करते हैं। वो कभी उन्हें झील कभी सागर तो कभी मैखाना कहते हैं। आँखे बिना बोले ही बहुत कुछ बयां कर देती हैं। सबकी आँखें एक सी नहीं होती हैं, किसी की छोटी, किसी की बड़ी और किसी की गहरी होती है। आजकल हर प्रकार की आँखों को खूबसूरत बनाया जा सकता है।
आइये आज हम अलग अलग अवसरों पर करने वाले आँखों के मेकअप के बारे में जानेंगे-
Table of Contents
नेचुरल आई मेकअप को आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकती है, जैसे की घर, बच्चों के स्कूल में, या फिर घर में कोई मेहमान आने वाले हो तब। इस प्रकार के आई मेकअप में हम पतला आई लाइनर लगाते हैं और न्यूड कलर का आई शैडो लगाते हैं।
प्रोफेशनल आई मेकअप आप ऑफिस जाते वक़्त, या फिर किसी मीटिंग में जाते वक़्त कर सकते हैं। इस प्रकार के आई मेकअप में आप लाइनर, न्यूड कलर का आई शैडो के साथ लाइट वेटेड मस्कारा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्मोकी आई मेकअप आप शाम या रात में बाहर जाते वक़्त कर सकते हैं। इसमें आँखों को न्यूड और ब्लैक कलर के साथ ब्लेंड किया जाता है। और आई शैडो को ब्राउन कलर से करते हैं जिससे कि स्मोक का अनुभव हो।
नाईट आउट आई मेकअप रात के समय बाहर निकलते वक़्त किया जाता है। इसमें सामान्य तौर पर गहरे रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आप अपने कपड़ों से मिलते जुलते गहरे रंग के आई शैडो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ आप ग्लिटर का भी उपयोग कर सकते हैं।
ब्राइडल आई मेकअप शादी के वक़्त किया जाता है। इसमें आई शैडो शादी के जोड़े के रंग का होता है और उसे गोल्डन कलर के साथ ब्लेंड किया जाता है। इस प्रकार के मेकअप में हैवी मस्कारा का इस्तेमाल होता है।
तो अब जहाँ भी जाना है, उसी प्रकार का आई-मेकअप कीजिये और बनाइये अपनी आँखों को खूबसूरत!
चित्र श्रोत: Pixabay, Wikipedia, Wikimedia Commons, Max Pixel, Pxhere.
COMMENTS (0)