Search

Home / ट्रेंडिंग / फेसबुक का नाम बदलकर रखा ‘मेटा’, जश्न मनाने के लिए मार्क जुकरबर्ग ने कुछ विशेष कुकीज का लिया आनंद

Fotojet

फेसबुक का नाम बदलकर रखा ‘मेटा’, जश्न मनाने के लिए मार्क जुकरबर्ग ने कुछ विशेष कुकीज का लिया आनंद

Sonali Bhadula | नवम्बर 10, 2021

फेसबुक कंपनी के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के द्वारा हाल ही में एक बड़ी घोषणा की गयी। 28 अक्टूबर 2021 को की गयी यह घोषणा फेसबुक की पैरेंट कंपनी के नाम बदलने को लेकर की गई थी, जिसे अब ‘’मेटा” कहा जायेगा। बताया जा रहा है कि नाम बदलने की प्रक्रिया व्यवसाय को नई और आगामी तकनीकों जैसे आभासी वास्तविकता में विविधता लाने की योजना का हिस्सा है।

मार्क जुकरबर्ग का मानना है कि नाम परिवर्तन प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साही लोगों के बीच चर्चा पैदा कर रहा है, जो यह अनुमान लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि ‘मेटावर्स’ का अगला जोड़ क्या होगा।

अपनी यह घोषणा करते हुए मार्क जुकरबर्ग ने इसके लिए किए गए एक छोटे से जश्न की भी तस्वीरें शेयर की जिनमें केक को मेटा और लाइक की आकृति में एक अंगूठा था। दोनों ही कुकीज फेसबुक की कंपनी के रंग सफेद और नीले रंग को ध्यान में रखते हुए बनाई गई थी।

Meta Cookies (1)

मार्क जुकरबर्ग ने तस्वीर को पोस्ट करने के लिए फेसबुक का सहारा लिया जिसे “बहुत प्यारा” कैप्शन दिया गया था। कुकीज की तस्वीर लोगों के द्वारा काफी पसन्द की गई और इसे लाखो की संख्या में लाइकस् भी प्राप्त हुए और लोगों ने अपनी-अपनी टिप्पणियों के साथ इसका स्वागत किया।

वर्तमान में कस्टम मेड कुकीज और केक किसी भी छोटे बड़े जश्न मनाने के लिए सबकी ही प्राथमिक पसंद बने हुए हैं, फिर वह एक आम आदमी हो या कोई बड़ा उद्यमी हर कोई अपनी भावनाओं को एक केक और कुकीज के रूप में उतरने के लिए कस्टम मेड कुकीज और केक को ही प्राथमिकता देते हैं। हाल ही में टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा भी कस्टम मेड कुकीज का आनन्द लेते हुए नजर आए थे, जब उन्होंने सरकारी स्वामित्व वाली एयरलाइन, एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *