Search

Home / ट्रेंडिंग / हिमाचल की जमा देने वाली ठंड में भी खुद को फ्रोजन डेजर्ट का स्वाद लेने से नहीं रोक पाई अभिनेत्री

Shilpa Shetty Cover

हिमाचल की जमा देने वाली ठंड में भी खुद को फ्रोजन डेजर्ट का स्वाद लेने से नहीं रोक पाई अभिनेत्री

Sonali Bhadula | नवम्बर 10, 2021

शिल्पा शेट्टी एक फिटनेस फ्रिक अभिनेत्री हैं। लेकिन एक कठोर व्यायाम और पूरे हफ्ते की डाइट के बाद वह अपने शरीर को आराम और कई स्वादिष्ट भोजन से तृप्त करना कभी नहीं भूलती। वह अक्सर रविवार को अपने मनपसंद भोजन और स्वादिष्ट मिठाईयों से घिरी हुई नजर आती हैं जिसे उन्होंने संडे बिंज का नाम दिया है।

शिल्पा शेट्टी इन दिनों हिमाचल में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहीं हैं जहाँ अभिनेत्री ने अपना संडे बिंज एक खास डिश के साथ मनाया। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शिल्पा ने एक बूमरैंग पोस्ट किया जिसमें वह आइसक्रीम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं, जो कि लोकप्रिय “सॉफ्टी” के नाम से प्रसिद्ध है। आइसक्रीम की एक किस्म जो एक कुरकुरे कोन में बहुत सारी अलग-अलग क्रीम के साथ आती है। आमतौर पर, इसे मशीन में व्हीप्ड या एयरेटेड किया जाता है। साथ ही अभिनेत्री ने अपने आइसक्रीम पोस्ट में हैशटैग ‘संडेबिंज’ और ‘सॉफ्टीआइसक्रीम’ का भी इस्तेमाल किया।

Shilpa Shetty Himachal Story

दोस्तों अभी नवंबर का समय है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल के कई इलाकों में यह बर्फ पड़ने का समय होता है। और कड़कड़ाती ठंड में आइसक्रीम का स्वाद हमेशा दुगुना हो जाता है।

शिल्पा हमेशा अपने प्रशंसकों को एक स्वस्थ फिटनेस शासन का पालन करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। लेकिन साथ ही अच्छे भोजन के साथ एक खुश जिंदगी जीना और त्योहारों के दौरान खुलकर उत्सव मनाना, उनकी जीवन में संतुलन बनाए रखने की कला भी वास्तव में प्रेरणा देने वाली है। दिवाली पर, शिल्पा ने हमें अपनी उत्सव की थाली की एक झलक दी। उसने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा, “हमारी वार्षिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए – घर का बना – शंकरपारा, करंजी, सेव, काजू कतली, बेसन बर्फी – माई गॉड।” उन्होंने कहा कि बेसन की बर्फी उनकी पसंदीदा थी।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *