Search

Home / hindi recipe / Fruit Kebab Recipe: क्रिसमस और नए साल पर ट्राई करे फ्रूट कबाब, पार्टी के लिए है परफेक्ट

Fruit Kebab Recipe: क्रिसमस और नए साल पर ट्राई करे फ्रूट कबाब, पार्टी के लिए है परफेक्ट

Marketing Team | दिसम्बर 16, 2022

अगर आप क्रिसमस और नए साल पर अपने घर पर पार्टी रखने वाले हैं और मेन्यू डिसाइड कर रहे हैं तो एक मजेदार डिश को लिस्ट में शामिल करना मत भूलिएगा। इस डिश का नाम है फ्रूट्स कबाब। साथ ही आपने हरा-भरा कबाब, कीमा-कबाब, हरियाली कबाब आदि तो खूब खाए होंगे।

 

Fruit Kebab Recipe

 

लेकिन आज जिस डिश की रेसिपी हम आपको बताने जा रहे हैं उसे ट्राई करने के बाद ये स्टार्टर डिश आपकी फेवरेट बन जाएगी। साथ ही आप फ्रूट्स कबाब को आसानी से अपने घर में बना सकते है। और ये बच्चों से लेकर बड़ों तक को बहुत ही पसंद आएगी। साथ ही आप इसमें अपने पसंदीदा फलों को भी शामिल कर सकते है। तो आइए, जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है ये फ्रूट कबाब की रेसिपी

 

कैसे बनाएं फ्रूट कबाब की रेसिपी (How to Make Fruit Kebab Recipe)

 

सामग्री:

 

  • सेब- 2  1.5 इंच बड़े टुकड़ों में कटे हुए
  • कीवी- 1.5   इंच बड़े टुकड़ों में कटे हुए
  • अनन्नास- 1.5   इंच बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
  • केले- 2   मोटे स्लाइसेस में कटे हुए
  • ऑलिव ऑयल- 2  बड़े चम्मच
  • ब्राउन शुगर- 3  बड़े चम्मच
  • शहद-  1/4 कप
  • नींबू का रस- 3  बड़े चम्मच
  • नमक-  स्वादानुसार

 

फ्रूट्स कबाब बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले आप सारे फलों को एक ही शेप में काटकर मेरिनेड कर लें।
  • मेरिनेड करने के लिए एक कटोरी में ब्राउन शुगर, शहद, नींबू का रस और नमक डालें।
  • इसके बाद इसमें कीवी, अनानास, केले सभी चीजों को टुकड़ों में काट लें।
  • ब्राउन शुगर को इसमें अच्छे से मिलाएं और फलों को अच्छे से मैरिनेड कर लें।
  • अब बाउल को ढक के कुछ देर के लिए रख दें।
  • एक ग्रिल पैन में तेल गर्म करें और ग्रिल स्टिक पर सारे फ्रूट्स को लगा दें।
  • ग्रिल स्टिक पर फ्रूट्स लगाकर पैन में रख दें। इसके बाद इसे ढककर कुछ देर के लिए सुनहरा होने तक पकाएं।
  • पकाने के बाद एक प्लेट में निकाल लें। आपके फ्रूट्स कबाब बनकर तैयार हैं।
  • प्लेट में निकालकर शहद और नींबू का रस डालकर सर्व करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप क्रिसमस या नए साल की पार्टी पर कुछ अलग तरह की रेसिपी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में फ्रूट कबाब की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये सेहत के हिसाब से अच्छा भी है। साथ ही ये लेख अगर आपको  पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस फ्रूट कबाब की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Christmas Plum Cake Recipe: क्रिसमस पर ऐसे बनाएं प्लम केक की रेसिपी, जानें बनाने की विधि

अनुष्का शर्मा दिखीं क्रिसमस के मूड में, लिया एक स्वीट ट्रीट का आनंद

बॉलीवुड ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया क्रिसमस

दिल्ली और मुंबई में होनेवाले दिलचस्प क्रिसमस समारोह

घर पर क्रिसमस की सजावट कैसे करें?

Christmas Cake Decoration Ideas: बनेगा ऐसा केक कि सब देखते रह जाएंगे

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *