Search

Home / News Stories / पोषण विशेषज्ञ दिव्या गांधी ने इस सर्दी में फिट रहने के लिए बताया 20:30:40 फार्मूला

Fotojet 2021 11 02t151935.527

पोषण विशेषज्ञ दिव्या गांधी ने इस सर्दी में फिट रहने के लिए बताया 20:30:40 फार्मूला

Sonali Bhadula | नवम्बर 3, 2021

शरीर में बढ़ने वाली बीमारियों का खतरा अधिकतर हमारा बढ़ता मोटापा और बढ़ती चर्बी होती है, जिसकी मधुमेह, हाई बीपी और दिल से जुड़ी बीमारियों में प्रमुख भूमिका मानी जाती है। यूरोपियन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी के अनुसार, जो लोग मोटे हैं, धूम्रपान करते हैं, या उच्च रक्तचाप की समस्या होती है, उनमें ब्रेन स्ट्रोक और दिल के दौरे का खतरा 30 प्रतिशत अधिक होता है। सर्दियाँ आ रही है और ऐसे में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए दिल पर दबाव डालता है, इससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और हृदय गति और रक्तचाप में वृद्धि होती है। पोषण विशेषज्ञ दिव्या गांधी ने सर्दी मैं अपना खयाल रखने के लिए और स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखने के लिए 20:30:40 का फॉर्मूला सुझाया है।

1.प्रतिदिन 20 मिनट धूप लें

Sun And Women

दिव्या गांधी कहती है कि धूप का अवशोषण हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देता है। यह विटामिन डी का प्राथमिक स्रोत है। और इसकी कमी से हड्डियों में नरमी की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए रोजाना 20 मिनट से 1 घंटे तक धूप में रहना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही इससे पसीने की कोशिकाएं सक्रिय हो जाती हैं जिससे हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। जब विषाक्त पदार्थ निकलते हैं, तो हमारा समग्र स्वास्थ्य बेहतर हो जाता है। जो उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है, जो रक्तचाप की स्थिति से पीड़ित हैं।

2.आहार में लें 30 % तक प्रोटीन 

Protein Food (1)

दिव्या अपने फॉर्मूला की अगली कड़ी में बताती हैं कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए नट्स, बीज, साबुत अनाज, फल, सब्जियां, लीन मीट, मछली सहित अच्छी तरह से संतुलित आहार का सेवन करना आवश्यक है। भोजन के माध्यम से अधिक प्रोटीन का सेवन करने से दो तरह से लाभ होता है: एक, यह हमारे पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा और दूसरा, इससे हमारा वजन नहीं बढ़ेगा।

3.40 मिनट का नियमित व्यायाम 

Cycling

नियमित व्यायाम के लाभों को बताते हुए दिव्या ने सुझाव दिया कि सर्दियों में 40 मिनट की नियमित कसरत से उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक का खतरा 27 प्रतिशत कम हो जाता है। रोजाना वर्कआउट करने से ब्लड सर्कुलेशन एक्टिव रहता है। लेकिन ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को हैवी वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज या वेट ट्रेनिंग नहीं करनी चाहिए। उन्हें कार्डियो और साइकलिंग जैसे हल्के दौड़ने वाले व्यायाम करने में अधिक सक्रिय होना चाहिए। ये एक्सरसाइज दिमाग को एक्टिव रखती हैं और किसी भी तरह के स्ट्रोक के खतरे को भी कम करती हैं।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

 

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *