Home / सेलेब्रिटीज़ / जानिए बॉलीवुड ने 2018 की राखी कैसे मनाई
चाहे हमारे फ़िल्मी सितारे कितने भी व्यस्त क्यों न हों, हर त्यौहार को बहुत ज़ोर शोर से मनाते हैं। बॉलीवुड के बहुत से अभिनेताओं और उनके बच्चों ने राखी का ये पावन त्यौहार मनाया और अपनी बहुत सी प्यारी तसवीरें इंस्टाग्राम पर भी डाली।
Table of Contents
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चे सारा और इब्राहिम एक दुसरे के बहुत करीब हैं।
सारा ने अपने भाई इब्राहिम को राखी बांधते हुए एक तस्वीर शेयर की और एक बेहद सुन्दर मैसेज भी लिखा।
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने भी अपनी सभी बहनों के साथ अपनी एक तस्वीर डाली। इसमें वे अपनी बहनों जहान्वी, ख़ुशी और शनाया के साथ हैं।
उन्होंने अपनी बहन अंशुला के साथ अपनी एक बचपन की बहुत ही प्यारी तस्वीर डाली और उनके लिए एक मैसेज लिखा।
अमिताभ और जया बच्चन के बच्चों अभिषेक और ष्वेता की पयजामे वाली यह तस्वीर साफ़ बता रही है की दोनों नटखट थे। इसे देख आपको अपने भाई/बहन और उनके साथ की शरारतें ज़रूर याद आएँगी!
ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्य ने भी अपने ममेरे भाई विहान को राखी बंधी। आराध्य की ममी श्रीमा राइ द्वारा शेयर की गयी इस तस्वीर में आराध्य सलवार कमीज में हैं और बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
मंसूर अली खान पटौदी और शर्मीला टैगोर के बच्चे सोहा और सैफ ने भी यह त्यौहार मनाया और सोहा ने अपने भाई सैफ के साथ एक दिल को छूनेवाली तस्वीर शेयर की।
सबसे मासूम भाई बहन की जोड़ी तो है सोहा की बेटी इनाया और सैफ और करीना के बेटे तैमूर की। इनाया अभी ठीक से राखी नहीं बांध सकती लेकिन इस तस्वीर में वे दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।
चित्र श्रोत : dna india, world news network, techinfopk, zee news, India tv, ndtv
COMMENTS (0)