Home / Women Health Tips in Hindi / योनि पर खाद्य पदार्थों का प्रभाव
आप जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा प्रभाव आपके शरीर पर पड़ता है। चाहे आपकी त्वचा हो या योनि सब पर इसका प्रभाव एक सामान पड़ता है।
हाँ! आप जो खाते हैं वह आपकी योनि के पीएच स्तर को प्रभावित करता है। स्वाभाविक रूप से योनि का पीएच स्तर अम्लीय होता है और वहां स्वस्थ बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ये बैक्टीरिया योनि को साफ रखते हैं और इसे संक्रमण से बचाते हैं।
आप जो भी खाना खाते हैं, उसका असर योनि के पीएच स्तर पर पड़ता है। इसका प्रभाव आपकी योनि की गंध को भी बदल सकता है। हालांकि, चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। योनि पर भोजन का प्रभाव केवल 2-3 दिनों तक ही रहता है।
मसाले, प्याज, लहसुन, लाल मांस, डेयरी उत्पाद, ब्रोकोली और शराब योनि के प्राकृतिक संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। फल और फलों के जूस आपकी योनि के गंध को मीठा कर सकते हैं।
स्त्री रोग विशेषज्ञों का मानना है की ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज योनि के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हैं। साथ ही साथ अपने आहार में बहुत सारा पानी भी शामिल करना चाहिए।
दही योनि के लिए भी बहुत फायदेमंद है। दही में प्रोबियोटिक होते हैं जो योनि को स्वस्थ रखते हैं और उसके पीएच को संतुलित रखने में मददगार हैं।
आपकी योनि के स्वास्थ के लिए, आपको चीनी के सेवन में कटौती करनी चाहिए। मधुमेह से पीड़ित महिलाओं के योनि में यीस्ट संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है।
अपनी योनि के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए ऊपर दिए गए बिंदुओं को ध्यान में रखें।
चित्र स्रोत: Chris Kesser, Hindustan Times, Medical News Today, Women’s Health.
COMMENTS (0)