Home / Uncategorized / खर्राटों से छुटकारा पाने के 5 हैक्स
खर्राटों की वजह से आपके साथ-साथ आपके कमरे में मौजूद सभी लोगों की नींद ख़राब होती है। खर्राटे आमतौर पर तब आते हैं जब सोते वक़्त हवा को नाक से गले तक जाने में बाधा उत्पन्न होती है। इसके परिणामस्वरूप गले के आसपास के ऊतकों में कम्पन होती है जिससे खर्राटे की आवाज आती है।
खर्राटों को रोकने के लिए किसी भी दवाई या स्प्रे का प्रयोग ना करें बल्कि नीचे दिए गए तरीकों को अपनाकर खर्राटों से छुटकारा पाएं।
Table of Contents
यदि आपका वजन ज्यादा है तो सबसे पहले आपको अपना वजन कम करना चाहिए। मोटापा दिल की परेशानी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और पाचन समस्या सहित कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए, वजन कम करने से खर्राटों से छुटकारा मिलने के साथ- साथ आपके स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।
यदि कोई आम तौर पर अपनी पीठ के बल सोता है, तो सोने की स्थिति में बदलाव भी खर्राटों को रोकने में मदद कर सकती है। करवट लेकर सोने से हवा के मार्गों में बाधा नहीं आती है और खर्राटों से राहत मिलती है। यदि किसी व्यक्ति को अपने पीठ के बल सोने की आदत होती है, तो हल्के तकिये का उपयोग करके उन्हें घुमाया जा सकता है।
ज्यादा खा कर सोने से साँसों पर प्रभाव पड़ता है और खर्राटे आते हैं। डेयरी उत्पाद, मुंह और गले में श्लेष्म की एक परत छोड़ देते हैं जो खर्राटों का कारण बन जाती है। इसी तरह शराब के सेवन से गले की मांसपेशियों के पैटर्न बदल जाते हैं और खर्राटे आते हैं। सोने से पहले तीन घंटे तक शराब लेने से बचें।
कभी-कभी खर्राटे की वजह एलर्जी भी होती है। इसलिए समय- समय पर तकिये को बदलें, छत पर लगे पंखे और एयर कंडीशनर फ़िल्टर को साफ करें, बेडशीट बदलें, पर्दे धोएं और पालतू जानवर को कमरे से बाहर रखें।
छाती में जमाव भी खर्राटों का कारण हो सकता है, इसके लिए रोजाना विटामिन सी का सेवन करें। छाती पर पुदीना या नीलगिरी का तेल लगाएं या इन जड़ी बूटियों की पत्तियों के साथ एक हर्बल चाय बनाकर पिएं, इससे नाक के मार्गों को खोलने में मदद मिलती है। खाना पकाने में मेथी के बीज का उपयोग अनपच और एसिडिटी के लक्षणों में सुधार लाने में मदद कर सकते हैं और खर्राटों से राहत दिला सकते हैं।
यदि इन सरल हैक्स से आपके खर्राटों में कोई कमी नहीं आती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
चित्र श्रोत: Pixabay, encrypted-tbn0.gstatic.com
COMMENTS (0)