गाउन आजकल पहना जाने वाला बहुत ही सामान्य परिधान है। बदलते ज़माने के साथ साथ फैशन भी बदलता रहता है। आजकल गाउन महिलाओं के बीच बहुत ही प्रचलित है। इस पोशाक की खास बात यह है की इसे आप बहुत ही आसानी से और कम समय में पहन सकते हैं। अगर आपको हड़बड़ी में कही बाजार निकलना है या फिर किसी पार्टी में जाना है गाउन हर जगह फिट बैठता है। वास्तव में आजकल बाजार में हर प्रकार के गाउन उपलब्ध हैं, जिसका चयन जगह और अवसर के अनुसार किया जाता है।
सामान्य तौर पर गाउन को रात में होने वाली पार्टियों में पहना जाता है। यह हमें बिना किसी अत्यधिक मेहनत के एक क्लासी लुक प्रदान करता है। इसके साथ सिंपल एक्सेसरीज भी आकर्षित लगती हैं और हमें ज्यादा भारी गहनों की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसे पहन कर आप काफी आरामदायक महसूस कर सकते हैं। गाउन के साथ हेयरस्टाइलिंग एक एहम भूमिका अदा करती है। अच्छा हेयरस्टाइल इसकी शोभा में चार चाँद लगाता है। इसके साथ आप हाई बन या फिर वेवी हेयरस्टाइल भी रख सकते हैं।
आइये आज हम कुछ इवनिंग गाउन की तस्वीरें देखेंगे:
Table of Contents
लाल भी ब्लैक की तरह ही एक एवरग्रीन रंग है। लो नेक का यह लाल गाउन आपकी खूबसूरती को और निखारता है। इसके साथ आप डायमंड का पतला सा नेकलेस और ब्रेस्लेट पहन सकते हैं। इस गाउन पर बन हेयरस्टाइल से ज्यादा खुले बाल जचेंगे।
ब्लू कलर हमें एलेगेंट लुक प्रदान करता है। इसे आप किसी भी अवसर पर पहन सकते हैं चाहे वो कोई बड़ा अवसर हो या कोई सामान्य। यह ब्लू फिश कट गाउन मरमेड का एहसास दिलाता है। इसे पहन कर आप अप्सरा सी खूबसूरत लग सकती हैं। इसके साथ सफ़ेद एक्सेसरीज जचती हैं।
यह गाउन खासतौर पर बॉल गाउन के नाम से जाना जाता है। यह बॉल डांस के वक़्त बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसके साथ हाई बन और डायमंड ज्वेलरी जचती है।
यह गाउन हमें विंटेज लुक देता है। ऊपर की ओर की वाइट एम्ब्रायडरी इस ब्लू कलर पर चार चाँद लगा रही है। इसके साथ आप हाई बन हेयरस्टाइल बना सकते हैं।
वन शोल्डर गाउन हमेशा से इवनिंग पार्टी के लिए महिलाओं की पहली पसंद रही है। यह क्लासी होने के साथ साथ स्टाइलिश भी है। येलो कलर के इस गाउन पर हाई बन हेयरस्टाइल या फिर वेवी ओपन हेयरस्टाइल काफी सूट करता है। इसके साथ किसी ख़ास एक्सेसरीज़ की जरूरत नहीं है।
चित्र श्रोत: Pinterest.
COMMENTS (0)