Home / सेलेब्रिटीज़ / स्ट्राइप्स पहनने के विभिन्न तरीके
बॉलीवुड अभिनय और कला मात्र का ही एक प्लेटफार्म नहीं है। इसके साथ साथ इसका फैशन की तरफ रुझान किसी से छुपा हुआ नहीं है। नए नए फैशन को बाजार में लाना और उसे मशहूर करने की ज़िम्मेदारी बॉलीवुड पर ही होती है। नए फैशन को लाने के साथ साथ यहाँ पुराने फैशन को भी दुबारा से नए तरीके से लाया जाता है। ख़ास बात तो यह होती है की यह पुराना फैशन दुबारा से मशहूर हो जाता है।
बाकि फैशन की तरह स्ट्राइप्स का फैशन भी बॉलीवुड द्वारा दुबारा से प्रचलित किया गया है। और यह आम युवा पीढ़ी द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। स्ट्राइप्स को हम कई तरीकों से अपने पोशाक में इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे हम इंडियन पहन रहे हैं या फिर वेस्टर्न, यह हर वस्त्र में अपनी उचित जगह बना ही लेता है। जीन्स, ड्रेसेस, जम्पसूट, स्कर्ट, टॉप, जैकेट हो या फिर साड़ी जैसे इंडियन वस्त्र सभी जगह स्ट्राइप्स का अपना ही महत्त्व है।
अगर आप भी स्ट्राइप्स के शौक़ीन हैं तो प्रेरणा लीजिये इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से जिन्होंने स्ट्राइप्स का इस्तेमाल बहुत ही खूबसूरत तरीके से किया है।
Table of Contents
इस ड्रेस में हरे बेस पर ब्लैक स्ट्राइप्स बहुत खूबसूरत लग रहा है। इसे आप किसी भी पार्टी के अवसर पर पहन सकते हैं।
काला और सफ़ेद का कॉम्बिनेशन हमेशा से बहुत ही प्रचलित रहा है। इस स्कर्ट के साथ यह स्ट्राइप्स काफी जचता है। आप इसे किसी भी अवसर पर पहन सकते हैं।
आप ट्राई कर सकते हैं नेहा धूपिया द्वारा पहना गया यह येलो और ग्रीन कलर के स्ट्राइप्स का स्कर्ट। यह सामान्य रूप से न पहना जाने वाला कॉम्बिनेशन है और ये आपको एक यूनीक लुक प्रदान करेगा।
कंगना द्वारा पहना गया यह विंटेज लुक का ब्लैक एंड वाइट ड्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इसे शेप देने के लिए आप इसके साथ बेल्ट भी पहन सकते हैं। यह शर्ट का लुक देता हैं।

यूँ तो शिल्पा शेट्टी ने हमेशा ही हमें एक यूनीक फैशन से रूबरू करवाया है ठीक वैसे ही इस बार भी उनकी लाइट ग्रीन और क्रीम कलर की साड़ी बहुत ही यूनीक लग रही है। इसे आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही कह सकते हैं। आप इसे वेस्टर्न और इंडियन का फ्यूज़न भी कह सकते हैं।
अनुष्का शर्मा द्वारा पहना गया वर्टीकल स्ट्राइप्स वाला यह प्लाज़ो और ऑफ शोल्डर टॉप जम्पसूट का लुक दे रहा है। इसे आप कैसुअल और फॉर्मल दोनों के रूप में पहन सकते हैं।
रेड और वाइट हमेशा से वार्म कलर्स में जाना जाता है। इस रेड और वाइट स्ट्राइप्स की साड़ी पुराने फैशन को नए रूप में पहनने का सबसे बेहतर उदाहरण है। इस साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक और बालों में रेड रोज इस साड़ी की खूबसूरती पर चार चाँद लगते हैं।
स्ट्राइप्स को हम श्रग के रूप में भी पहन सकते हैं। श्रग को तो किसी भी कपड़ों के ऊपर पहना जा सकता है और यह किसी भी अवसर पर स्टाइलिश लगता है।
ब्लैक और वाइट स्ट्राइप्स की स्कर्ट बहुत ही ट्रेंड में है। स्टाइलिश लगने के साथ साथ आपकी उम्र को कम भी दिखाता है।
ब्लेजर के रूप में भी स्ट्राइप्स बहुत ही खूबसूरत लगता है। आप अपने ऑफिस में भी इस फैशन को काफी आसानी से पहन सकते हैं और दिख सकते हैं सबसे यूनीक।
चित्र श्रोत: BeStunning, youtube, style at starobe, Boldsky, vicinito, LadyIndia, Pinterest, Ezyshine, InUth, LatestLY.
COMMENTS (0)