Home / हेयर केयर टिप्स / बालों को टूटने से कैसे बचाएं – जावेद हबीब
बाल किसी भी व्यक्ति की सुंदरता को निखारने में एक अहम् भूमिका निभाते हैं। लेकिन, हमारे देश में ज्यादातर लोगों को, विशेष रूप से महिलाओं को अक्सर बालों के गिरने या टूटने का सामना करना पड़ता है। बालों के टूटने के कई कारण हो सकते हैं। बालों के विशेषज्ञ जावेद हबीब के मुताबिक, हमारे बालों के गिरने का सबसे प्रमुख कारण गलतफहमी है।
जानिए हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब द्वारा दी गई कुछ युक्तियां जिनसे आपके बाल टूटने से बचेंगे-
शैम्पू से जुड़ी सबसे आम गलतफहमी यह है कि इसमें हानिकारक रसायन होते हैं जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन हकीकत में, शैम्पू का उद्देश्य सिर की त्वचा और बालों को गंदगी से मुक्त करना है। नियमित अंतराल पर शैम्पू करने से आपके बालों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। शैम्पू नहीं करने से बालों में सेबम का उत्पादन अधिक मात्रा में होने लगता है जिससे बालों में डैंड्रफ आते हैं, रंग भूरा होने लगता है और बाल कमजोर होते हैं।
इस समस्या का एकमात्र समाधान है नियमित अंतराल पर बालों को शैम्पू करना। ऐसा करने से न केवल सेबम का उत्पादन नियंत्रित होगा बल्कि आपके बाल मजबूत और स्वस्थ भी होंगे।
बहुत से तेल के साथ बालों की मालिश करना और चम्पी लेना लोगों को बहुत पसंद आता है। लेकिन कई लोगों का यह मानना है की तेल उनके बालों को कमजोर कर रहा है, इसलिए यह प्रश्न उठता है कि तेल सच में आपके बालों के लिए अच्छा है या नहीं। तेल बालों के लिए एक मॉइस्चराइज़र की तरह होते हैं जिनका काम है बालों को मॉइस्चराइज करना। तेल लगाने के बाद अगर बालों को अच्छी तरह से धोया नहीं जाता है तो वे बालों के गिरने का कारण बनेंगे।
समाधान – बालों में तेल लगा कर रात भर के लिए न छोड़ें और तेल लगाने के एक या दो घंटे बाद ही बालों को धो लें।
कंडीशनर लगाने का प्राथमिक उद्देश्य है अपने बालों को मॉइस्चराइज करना। बालों से अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाते समय शैम्पू आपके बालों को रूखा बना देती है इसलिए इस रूखेपन को हटाने के लिए उन्हें मॉइस्चराइज करना बहुत ज़रूरी है। कुछ लोगों को बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका पता नहीं होता है, जिससे उनके बालों को नुक्सान पहुंचता है।
कंडीशनर लगाने से पहले हमेशा बालों को शैम्पू करके तौलिये से सूखा लें। थोड़े से कंडीशनर को हाथों में लेकर उसे बालों में अच्छी तरह लगाएं। कंडीशनर को कभी भी सिर की त्वचा पर ना लगाएं। इसे लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर बालों को अच्छी तरह धो लें और सुनिश्चित करें कि कंडीशनर पूरी तरह आपके बालों से निकल गया है।
विवरण के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं –
चित्र श्रोत – Youtube, Pixabay
COMMENTS (0)