Home / हेयर केयर टिप्स / बालों को घना दिखाने के कुछ आसान हैक्स
क्या दूसरों के लम्बे, घने और लहराते हुए बालों को देखकर आपको भी अपने बालों को वैसा बनाने की चाहत होती है? बहुत से लोग अपने बालों को घना करने के लिए बहुत सारे उत्पाद या बालों के टॉनिक्स का उपयोग करते हैं। पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ सरल और रोचक हेयर हैक्स जिनसे आप अपने पतले बालों को आसानी से घना दिखा सकती हैं।
Table of Contents
बैककॉम्बिंग एक ऐसी कला है जिसके लिए थोड़ी अभ्यास की आवश्यकता है। इससे निश्चित रूप से आपके बाल घने दिखेंगे। बालों को विभाजित करके स्प्रे की सहायता से बैककॉम्बिंग करें और फिर अपनी उँगलियों की सहायता से बालों को धीरे-धीरे मालिश करें। बालों को ढीला छोड़ें और इसके असर को देखें!
यदि आप कहीं बाहर जाने के लिए जल्दी में हैं और आपके पास बालों को धोने का समय नहीं है, तो बस अपने बालों को ब्लो ड्राई करें। फिर बालों को ऊपर करके बाँध लें। थोड़ी देर के बाद बालों को खोलें और अपने बालों में आये अंतर को देखें। बालों को जितने ज्यादा समय के लिए बाँध कर रखा जाएगा असर उतना ज्यादा अच्छा होगा।
शैम्पू का मुख्य उद्देश्य बालों से गंदगी और तेल को हटाकर उसके विकास को बढ़ावा देना है। ध्यान रखें की शैम्पू को केवल अपने सिर की त्वचा पर लगाएं और कंडीशनर को सिर्फ बालों में लगाएं। यदि आप हर तीन दिनों में एक बार बालों को धोना चाहते हैं तो हल्के शैम्पू का प्रयोग करें।
यदि आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो आपकी तेलीय बालों को तुरंत ठीक कर दे तो ड्राई वॉल्यूम स्प्रे का प्रयोग करें। यह तुरंत ही आपके बालों को घना कर देगा। बालों के पूरी तरह सूख जाने पर स्प्रे को अच्छी तरह से लगाएं।
रात को बिस्तर पर जाने से पहले बालों के छोटे-छोटे भागों की चोटी बनाकर जुड़ा बाँध लें। अगली सुबह नेचुरल कर्ल के साथ सुंदर उछाल वाले बाल देखने को मिलेंगे। इसमें किसी हेयरस्प्रे या कर्लर्स का उपयोग भी नहीं किया जाएगा।
बाज़ार में विभिन्न रंग और आकार के हेयर एक्सटेंशन उपलब्ध हैं। अपने बालों के रंग के अनुरूप एक हेयर एक्सटेंशन चुनें। बालों को विभाजित करें और इस एक्सटेंसन को लगा लें। यह समय बचाने का सबसे अच्छा तरीका है।
यदि आपके बाल लंबे हैं और आपकी चोटी बहुत पतली लगती है तो चिंता न करें। बस अपनी चोटी को ढीला बनाएं और दोनों ओर से धीरे-धीरे ब्रेड को खींचें ताकि आपकी चोटी मोटी दिख सके।
चित्र स्रोत – pixabay, wikipedia commons, youtube
COMMENTS (0)