Home / Uncategorized / 2018 के लेटेस्ट डायमंड नेक्लेस डिज़ाइन
कौन नहीं चाहेगा कि उनकी गर्दन के चारों और चमकदार हीरे हो? और हर औरत का तो सपना होता है एक हीरों का हार जो उसकी सुंदरता को दुगना कर दे | अब आप रोज रोज तो डायमंड नेक्लेस की खरीदारी नहीं करते | तो जब ऐसा कुछ खरीदना है तो डिज़ाइन ऐसा हो जो हो लेटेस्ट और फैशन चाहे जो भी हो वो हमेशा रहे सदाबहार | बैटर बटर आपके लिए आपके लिए 2018 के लेटेस्ट डायमंड नेक्लेस डिज़ाइन-
Table of Contents
ये डायमंड शेप में बना डायमंड नेकलेस सेट बहुत ही अनोखा है वो इसलिए क्योंकि इसमें हैं डायमंड शेप से ही बना ब्रेसलेट और इयररिंग्स | ड्रेसेस और इंडो वेस्टर्न कपड़ो के साथ इसका है बेस्ट मैच!
रॉयलिटी को भली-भाँती दर्शाता ये नॉट डायमंड नेकलेस और एक लाइन में एक दूसरे से जुड़े हीरे किसी के भी चेहरे पर चमक ला सकते हैं | नीचे 2 बड़े नीले स्टोन लटकन इसको एक कॉन्ट्रास्टिंग लुक देते हैं |
अब ये हुई ना कोई महारानी वाली बात | चोकर का मुकाबला करना तो अजीब बात होगी | पूरी गर्दन को चमा-चम कर देने वाला ये नेकलेस महंगा तो पड़ेगा लेकिन आपकी अनमोल मुस्कुराहट से थोड़ा कम |
भारतीय सभय्ता को बखूबी दिखाता ये स्टडेड डिफरंट शेप डायमंड नेकलेस आपकी सभी भारतीय पोशाक के साथ खूब जचेगा | इसके साथ भारी मेकअप की भी जरुरत नहीं क्योंकि इसके हीरों की चमक आपके चेहरे तक जो पहुंचेगी!
ग्लैमर की नयी परिभाषा है ये ओपन माउथ डायमंड नेकलेस | एक खूबसूरत छोटे-छोटे हीरों से बना हार जिसमे नीचे लगे 2 हैंगिंग पर्ल किसी का भी ध्यान आकर्षित करने का हुनर रखते हैं |
बड़ी-बड़ी रूबी और छोटे-छोटे डायमंड का ये संगम अपने प्यार को जाहिर करने का एक बेहतरीन तरीका है |
ये गले से लगे डायमंड टेनिस नेकलेस की सादगी ही इसकी पहचान हैं | इसे पहनें आप किसी भी रंग या स्टाइल के कपड़ो के साथ |
चित्र स्त्रोत –सेलिनी, राज डायमंड्स, पिनटेरेस्ट
COMMENTS (0)