Search

Home / Uncategorized / अपनी किटी पार्टी को बनाएं शानदार इन गेम्स से

अपनी किटी पार्टी को बनाएं शानदार इन गेम्स से

Parul Sachdeva | जून 5, 2018

क्या आप भी किटी पार्टी की वो 1 मिनट में साड़ी बांधना या आलू छीलने वाली गेम्स से ऊब चुकी हैं और इस बार कौन सी गेम्स हो आपको तय करना हैं ? बैटर बटर लाये हैं आपके लिए 2018 की लेटेस्ट गेम्स –

 

1.उल्टी गिनती गिनना शुरू-

जरूरी सामान-

सभी सदस्यों के लिए एक-एक पेपर

सिर्फ एक पेन

पासा (डाइस )

खेलने का तरीका-

सबसे पहले सभी सदस्यों को एक- एक पेपर बाँट दें | गेम की शुरुवात किसी भी सदस्य से की जा सकती है | गेम की शुरुवात करने वाले सदस्य को उल्टी गिनती लिखनी है ( 200 से 100 या आपकी चॉइस ) और साथ-साथ बाकी सदस्यों को डाइस खेलना है और 6 या 1 लाने की कोशिश करनी है | जिसके पास 6 या 1 आएगा उसे पेन मिल जायेगा (याद रखे पेन 1 ही हैं) और वो पहले सदस्य से पेन लेकर लिखने लग जायेगा | इसी तरह गेम चलता रहेगा | और हां जिसने काटा-पीटी की वो पहले ही आउट | खेल चलता रहेगा जब तक किसी भी एक सदस्य की गिनती पूरी नहीं होती |

 

2.कहानी में ट्विस्ट हैं

जरूरी सामान-

सभी सदस्यों के लिए एक पेपर

सभी सदस्यों के लिए एक पेन  

खेलने का तरीका-

इसमें करना ये है कि हर सदस्य को एक मिनट के अंदर अंदर अपना प्रथम नाम जितनी बार लिख सके लिखना है | और अब होस्ट, हर एक सदस्य को अपना-अपना पेपर पास बैठे सदस्य को देने को कहेगा और ये चक्कर चलता रहेगा | पर जब होस्ट कहे “स्टॉप ” तो पेपर घुमाना बंद कर दें | अब हर एक सदस्य को बारी-बारी अपने हाथ में पकड़ा पेपर खोलना हैं और लिखे हुए नामों की गिनती करनी हैं (इससे कोई फर्क नहीं पड़ता किस सदस्य के पास किस नाम का पेपर हैं ) | जिसके ज्यादा नाम वो जीता | आशा करते हैं आप भाग्यशाली रहें |

 

3.वो कौन हैं ?

जरुरी सामान-

हर सदस्य के लिए एक पेन

हर सदस्य के लिए बिना जवाब लिखी एक्ट्रेस की लिस्ट

  1. हमेशा नई-
  2. आपके गले की शोभा बडाए जो
  3. आपके माथे की शोभा बडाए जो
  4. आपकी हथेली पे मिले जो-
  5. ज़ादू-
  6. एक बेशकीमती पत्थर-
  7. आपकी कलाई की शोभा बडाए जो-
  8. एक फ़ल का नाम-
  9. किताबों से मिलती है हमे-
  10. भगवान मे रखनी चाहिये-

आखों मे सजता है-

  1. खूबसूरत-
  2. तारे आसमान मे करते हैं-
  3. रोशनी-
  4. पूरे चांद वाली रात-

खेलने का तरीका

हर सदस्य को पहेलियों की एक लिस्ट दी जाएगी और सभी को उसके सामने एक्ट्रेस का नाम गेस करना हैं | एक मिनट में जिसने सबसे ज्यादा नाम गेस किये वो जीता |

  1. हमेशा नई  – नूतन
  2. आपके गले की शोभा बडाए जो- माला सिन्हा
  3. आपके माथे की शोभा बडाए जो- बिन्दिया गोस्वामी, बिन्दू
  4. आपकी हथेली पे मिले जो- रेखा
  5. ज़ादू- करिश्मा कपूर
  6. एक बेशकीमती पत्थर- नीलम
  7. आपकी कलाई की शोभा बडाए जो- कगना रानाओत
  8. एक फ़ल का नाम- मौसमी चट्र्जी
  9. किताबों से मिलती है हमे- विध्या बालन
  10. भगवान मे रखनी चाहिये- श्र्धा कपूर
  11. आखों मे सजता है- काजल
  12. खूबसूरत- सोनम कपूर
  13. तारे आसमान मे करते हैं- ट्विन्कल खन्ना
  14. रोशनी- दीपिका पदुकोण
  15. पूरे चांद वाली रात- पूनम ढिल्लन

ये गेम्स अपनी अगली किटी पार्टी में जरूर खेलें और अपना अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे |

 

चित्र स्त्रोत -youtube,bold concepts

 

Parul Sachdeva

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *