Home / News Stories / अब मैकडॉनल्ड्स में भी मिलेगा हेल्दी फूड, देखें नया मेन्यू
मैकडॉनल्ड्स फास्ट फूड के मार्केट में एक जाना माना नाम है। ग्राहकों को स्वादिष्ट और विविध प्रकार के व्यंजन पेश करने वाली यह कंपनी दिन के चौबीसों घंटे खचाखच ग्राहकों से भरी हुई पाई जाती है। लेकिन पिछले दो सालों में कोविड-19 की महामारी और लोगों की स्वस्थ्य के प्रति बढ़ती हुई सतर्कता को देखकर मैकडॉनल्ड्स इंडिया कुछ बड़े कदम उठाने की ओर काम कर रही है, जो कि न केवल मैकडॉनल्ड्स के मेन्यू में परिवर्तन लाता है बल्कि मैकडॉनल्ड्स के सिर्फ फास्ट फूड कम्पनी होने के टैग को भी पूरी तरह से हटाता है।
मैकडॉनल्ड्स ने अपने हेल्दी मेन्यू की शुरूवात बच्चों के हैप्पी मील के साथ एकअतिरिक्त विकल्प के साथ की है, जिसमें बच्चों को फलों से भरा हुआ बाउल फ्रेंच फ्राइज़ या नगेट्स के स्थान पर परोसा जाने वाला है। इसी प्रकार पेय पदार्थों में, ग्राहक सेब के रस और चॉकलेट मिल्कशेक के बीच चयन कर सकते हैं। सेब का रस 100% फल-आधारित है और इसमें कोई अतिरिक्त चीनी नहीं है। चॉकलेट मिल्कशेक भी कम वसा वाले दूध से तैयार किया जाता है जो कि कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है।
श्री राजीव रंजन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने भी इस नए फूड मेन्यू पर अपनी टिप्पणी दी है, उन्होंने कहा, “फ्रूट बाउल, 100% फ्रूट-बेस्ड होने वाले है, साथ ही जूस ड्रिंक, कैल्शियम और प्रोटीन युक्त मिल्कशेक को हम हमारे हैप्पी मील मेन्यू में पेश करके स्वस्थ भोजन और पेय पदार्थ पेश कर रहे हैं। ऐसे विकल्प जो हमारे हैप्पी मील ग्राहकों के स्वादिष्ट अनुभव को बढ़ाएगा। हम अपनी भोजन यात्रा पर निरंतर प्रगति करना जारी रखते हैं और सकारात्मक और सार्थक बदलाव करते हैं, ताकि माता-पिता हमारे हैप्पी मील के बारे में अच्छा महसूस कर सकें।”
मैकडॉनल्ड्स इंडिया की इस नई पहल पर आप अपनी राय हमें कमेन्ट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। साथ ही सेब के जूस की रेसिपी और फ्रूट चाट की रेसिपी ट्राई करना न भूलें।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)