Home / hindi recipe / Kalakand Recipes: कलाकंद के यह 6 नए स्वाद पहले नहीं खाए होंगे आपने
Kalakand Recipes – हमारी जीभ को कई तरह के स्वादों की चाह होती है, कभी यह तीखे की ओर ललचाती है तो कभी यह खट्टे स्वाद की तरफ खींची चली जाती है। कभी-कभी इसे कड़वा स्वाद भी स्वादिष्ट लगता है, तो कभी यह संसार के सभी मीठे व्यंजनों को चख लेना चाहती है। फिर आप कहाँ किस वक्त और किस परिस्थिति में हैं, जीभ को इस बात से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। लेकिन आपके स्वाद से हमें फर्क नहीं पड़ता यह कहना निश्चित रूप से गलत होगा। आपकी जीभ की मीठे की लालसा को पूरा करने के लिए हम अलवर की गलियों से आपके लिए कुछ स्पेशल लेकर आए हैं। जिसे आपने अपने जीवन में एक न एक बार तो निश्चित रूप से चखा होगा, और अगर नहीं, तो आज के बाद यह आपकी फेवरेट मिठाई (Favourite Sweet) में गिना जाने वाला है। साथ ही इसके इतिहास और इसकी उत्पत्ति के रोचक किस्से इस मिठाई के लिए आपकी भूख को और अधिक बढ़ा सकते हैं।
Table of Contents
कलाकंद (Kalakand) दूध से बनने वाली एक मिठाई (Sweet) है, जिसे बर्फी का एक अधिक नर्म और स्वादिष्ट रूप कहा जा सकता है। कहा जाता है कि कलाकंद को 1947 के आसपास राजस्थान के अलवर जिले से प्रसिद्धि प्राप्त हुई जब बाबा ठाकुर दास के द्वारा पहली बार इसे बनाया गया था। यह बाबा ठाकुर दास का कलाकंद, नाम से विख्यात आज अलवर की गलियों से निकला भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कलाकंद है। जो कि बाबा ठाकुर दास एंड सन्स में आपको आज भी चखने को मिल सकता है। यह सफेद कलाकंद, अलवर मिल्क केक और मिस्री मावा जैसे नामों से भी जाना जाता है।
दोस्तों आप अलवर में कलाकंद की प्रसिद्धि का अंदाजा सिर्फ इस बात से भी लगा सकते हैं, कि अलवर में कलाकंद का अपना एक बाज़ार है, जिसे कलाकंद मार्केट कहा जाता है। इतना ही नहीं ब्लकि सिर्फ अलवर में ही कलाकंद की 200 से अधिक दुकाने आपको देखने के मिल जाएंगी जिससे 5000 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं।
भले कलाकंद को एक मिठाई के रूप में जाना जाता हो और कई लोगों के नज़रिए से देखा जाए तो मिठाइयाँ शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। लेकिन हमारा मानना है कि किसी भी प्रकार का भोजन आपको बीमार कर सकता है, अगर वह अधिक मात्रा में लिया जाए।
एक परंपरागत कलाकंद तीन मुख्य तत्वों से मिलकर बनता है, दूध, चीनी और इलायची, जो कि अधिक मात्रा में मिलकर शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि कलाकंद की कुछ सामग्रियों में बदलाव और इसे स्वस्थ शरीर के संतुलन बनाए रखने के अनुसार खाने से यह मुख्य रूप से शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जैसे इसे गाढ़ा बनाने के लिए घर पर बनाए गए पनीर, चीनी के स्थान पर गुड़ और बहुत कम मात्रा में इलायची का भी प्रयोग किया जा सकता है।
कलाकंद बनाने में जितना आसान खाने में उतना ही अधिक स्वादिष्ट होता है। सिर्फ 20 मिनट में बन कर तैयार हो जाने वाली यह मिठाई आप अगर एक बार घर पर बनाएंगे तो हमारा दावा है कि कभी दुबारा आपको बाज़ार से इसे लाने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। साथ ही इसे आप अपने पसंदीदा फ्लेवर के साथ और बाज़ार में मिलने वाले फ्लेवर आम कलाकंद, केसर कलाकंद और चॉकलेटी कलाकंद के स्वाद में भी बना सकते हैं।
कलाकंद सामग्री और बनाने की सरल विधि आप यहां देख सकते हैं।
अंग्रेजी में कलाकंद को मिल्क केक कहा जाता है, बनाने में बहुत ही आसान यह रेसिपी सिर्फ एक बार खा लेने पर सामने वाले को अपना दीवाना बना देती है। गाढ़े दूध, पनीर, चीनी और इलायची इस स्वादिष्ट मिठाई के मुख्य तत्व हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार घटा बढ़ा सकते हैं। हमने कई अलग-अलग स्वाद में आने वाली कलाकंद रेसिपी (kalakand recipes) का विवरण नीचे दिया है, जो आपको निश्चित तौर पर पसंद आएगी। अलग-अलग स्वाद वाले कलाकंद कैसे बनाते हैं? आप आगे देख सकते हैं।
1. अजमेरी कलाकंद

अजमेरी कलाकंद एक सामान्य कलाकंद की तुलना में हल्के भूरे रंग का होता है। साथ ही इस मिठाई की खास बात यह है कि इसकी मुख्य सामाग्री के अलावा अन्य सामाग्री न होने पर भी इसके स्वाद में खास अन्तर देखने को नहीं मिलता है। अगर आप अजमेरी कलाकंद पहली बार बनाने जा रहे हैं तो इसे फ्रिज में रखने से बचे, और इसे पकाने के लिए तेज आंच का ही प्रयोग करें। अजमेरी कलाकंद बनाने की सरल विधि और सामग्री आप यहां देख सकते हैं।

चॉकलेट कलाकंद को एक समान्य कलाकंद का आकर्षक रूप कहा जा सकता है। अगर आप एक समान्य पारम्परिक सफेद कलाकंद से ऊब चुके हैं, तो चॉकलेट कलाकंद आपके लिए एक स्वादिष्ट फ्यूजन का पिटारा लेकर आएगा। लेकिन चॉकलेट और नट्स के स्वाद के साथ यह कलाकंद का स्वाद आपको भूलने नहीं देगा। चॉकलेट कलाकंद बनाने की रेसिपी (chocolate kalakand recipe) आप यहां देख सकते हैं।

केसर का स्वाद हमेशा दूध से बने भोजन पर अपना जादू डालते हुए आया है। और इसके सिर्फ कुछ ही रेशे डिश को पूरी तरह से अपने रंग और स्वाद में घोलने के लिए पर्याप्त माने जाते हैं। केसर कलाकंद अक्सर घरों में त्योहार पर बनने वाली मिठाई है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसका सेवन उपवास के दौरान भी किया जा सकता है। केसर कलाकंद एक सरल और स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे फुल-क्रीम दूध, क्रम्बल पनीर, मिल्क पाउडर और चीनी को मिलाकर बनाया जाता है। इसे केसर और इलायची पाउडर के साथ हल्का स्वाद दिया जाता है और नट्स से सजाया जाता है। केसर कलाकंद बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।

आम का कलाकंद आमतौर पर गर्मियों के दौरान बनाई जाने वाली स्वीट डिश है, जिसे परिवार में प्रत्येक उम्र के व्यक्ती द्वारा पसंद किया जाता है। कलाकंद का एक मुख्य गुण यह भी है कि आप भले इसमें किसी भी अन्य स्वाद का मिश्रण डालकर बना रहें हो, यह अपना वास्तविक स्वाद कभी नहीं खोता है। आम का कलाकंद भी एक साधारण कलाकंद बनाने जैसी ही रेसिपी है, जिसमें आम के रस का प्रयोग किया जाता है। आप आम के स्थान पर अपने किसी अन्य मनपसंद फल का भी प्रयोग कर सकते हैं। आम का कलाकंद बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

अंजीर कलाकंद दूध, चीनी और अविश्वसनीय रूप से ताजा एकल स्रोत पनीर से बने एक पतले मिठाई में मिश्रित मोटे पिसे अंजीर से बना होता है। जिसका दानेदार ढांचा मुंह में घुलने युक्त होता है। आप इसे ताजा अंजीर के उपयोग से बना सकते हैं, अंजीर को काटकर उसमें थोड़ा पानी और चीनी मिलाएं और अंजीर को तब तक पकाए जब तक कि मिश्रण एक साथ न आ जाए। मूल रूप से कलाकंद पूर्ण वसा वाले दूध से बनाया जाता है और बनावट में चिकना और दानेदार होता है। वह दानेदार बनावट ताजे बने पनीर और दूध की चिकनी बनावट से आती है। आप इसमें अपनी पसंदीदा फल प्यूरी डाल सकते हैं और इसे इलायची या गुलाब जल या किसी भी स्वाद के साथ स्वाद दे सकते हैं।

अँग्रेजी में कलाकंद (Kalakand in English) मिल्क केक के नाम से जाना जाता है, और क्यूंकि यह अलवर से प्रसिद्धि प्राप्त एक मिठाई है तो इसे अलवर मिल्ककेक का नाम दिया गया है। अलवर मिल्ककेक बाकी अन्य कलाकंद रेसिपी (Kalakand Recipes) या मिल्क केक के समान रेसिपी है जिसका रूप, रंग और स्वाद एक साधारण कलाकंद की तरह ही होता है, सिर्फ इसके नाम का नवीनीकरण किया गया है।
मीठे की तलाब को नजरअंदाज करना, स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक मात्रा में मीठा खाना जितना ही नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए समय-समय पर शरीर की मांग के अनुसार उसे मीठे स्वाद से भरते रहना चाहिए। आज कलाकंद रेसिपी (Kalakand Recipes) में हमने आपको मिल्क केक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 6 रेसिपी के बारे में बताया है। इन्हें घर पर ट्राई करना न भूलें। साथ ही भोजन से जुड़ी खबरों और स्वादिष्ट रेसिपी के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)