Home / Uncategorized / 5 Ways To Lose Weight In Winters: सर्दियों में इन पांच तरीकों से घर पर ही घटा सकते हैं कई किलो तक वज़न
सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर को एक खास देखभाल की आवश्यकता होती है। हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर बार-बार प्रहार करता हुआ यह मौसम हमारे शरीर की कई कमजोरियों को उजागर करने का काम करता है। लेकिन नुकसान के साथ-साथ यह मौसम हमारे लिए कई प्रकार के फायदे भी लेकर आता है, जैसे भूख लगना, शरीर को आंतरिक रूप से साफ़ करना और सर्दियों में वज़न कम करने के उपाय (winter weight loss tips) आज़माने के लिए यह मौसम हमेशा ही एक बेहतर समय रहा है, सिर्फ ज़रूरत होती है अपने खान-पान में स्वस्थ बदलाव, और घर पर ही असरदार वज़न कम करने के तरीके मालूम होने की।
मास्ट्रिच यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर की एक रिसर्च के मुताबिक ठंड में शरीर का तापमान कम होने के कारण शरीर खुद को गरम बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत होता है, जिससे बिना शारीरिक गतिविधियों के भी शरीर कई कैलोरी जलाता है। रिसर्च की मानें तो 19 डिग्री सेल्सियस तापमान शरीर के संतुलन को बनाए रखने के लिए पर्याप्त कहा जा सकता है। आइए हम आपको बताते है जाड़े के मौसम में आप सिर्फ कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर कैसे अपना वज़न कम कर सकते हैं।
Table of Contents
वज़न घटाने के घरेलू उपचार में पहला उपाय है नियमित रूप से पानी का सेवन करना। हमारा शरीर लगभग 60 से 70 % तक पानी से बना हुआ होता है। इसके साथ ही इसमें 0 कैलोरी होती है जो शरीर के वज़न को बढ़ने नहीं देती। लेकिन अगर पानी का सेवन एक सही अनुपात में नहीं किया जाए, तो यह शरीर में स्वतः कैलोरी को घटाने वाली प्रकिया को धीमा कर देता है, जिसका पूरा असर हमारे शरीर की चर्बी पर पड़ता है और वह बढ़ने लगती है।
हमारे शरीर का समान्य तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस तक होता है, एक गिलास ठंडा पानी पीने पर हमारा शरीर पानी के तापमान को शरीर के अनुकूल बढ़ाने तक क्रिया करता है, जिसमें हमारा शरीर लगभग 6 से 7 कैलोरी को जलाता है। इस तरह आप दिन की कई कैलोरी सिर्फ पानी के सेवन से ही कम कर सकते हैं।
कई लोग सर्दियों में अक्सर गर्म पानी का सेवन करते हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गर्म पानी भी सर्दियों में वज़न कम करने के लिए कार्य कर सकता है, इससे आपके शरीर में एसिड जमा नहीं होगा और पाचन भी सही रहेगा। सुबह उठकर गरम पानी से दिन की शुरुआत करना और रात में खाने के बाद एक गिलास गरम पानी पीना खासकर आपके वज़न घटाने में तेजी से सहायक हो सकता है।
सर्दियों में वज़न कम करने वाला आहार जैसे कई मौसमी फल सब्जियाँ और अन्य खाद्य पदार्थ बाज़ार में उपलब्ध होते हैं, जिनमे अधिक से अधिक प्रोटीन और कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इनमें पालक, मटर, बादाम, बथुआ, सोयाबीन दालें और दूध शामिल है।
इसके साथ ही अगर आप मांस का सेवन करते हैं, तो अंडा, मछली, चिकन और लाल मीट शरीर की प्रोटीन की कमी को पूरा करने में सहायक हो सकते हैं। याद रहे कि अपने शरीर के अनुसार इनकी मात्रा को सुनिश्चित करना आवश्यक होता है, यह वज़न बढ़ा भी सकते हैं।
प्रोटीन, एमिनो एसिड की संरचना की सीरीज हैं, जिसकी मानव शरीर में कई क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए ज़रूरत होती है। आमतौर पर, प्रोटीन दो अलग-अलग प्रकार का होता हैं, मट्ठा प्रोटीन और केसीन प्रोटीन। मट्ठा प्रोटीन में सभी ज़रूरी अमीनो एसिड होते हैं जो मजबूत मांसपेशियों के निर्माण में आवश्यक होते हैं। दूसरी ओर केसीन प्रोटीन को पचाने के लिए हमारी बॉडी अधिक समय लेती है, और हमें ज्यादा देर तक भरा हुआ रखती है।
वज़न कम करने के लिए पूरी तरह से भोजन छोड़ देना कभी भी एक हेल्दी विकल्प नहीं रहा है, यह आपको अपने अस्वस्थ भोजन को नियमित रूप से स्वस्थ भोजन की ओर ले जाने की एक प्रकिया है।
तीन बड़े भोजन करने और भोजन के समय के बीच में खुद को भूखा रखने के बजाय, छोटे भोजन करें। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और जंक फूड का सेवन कम होगा। इसके अलावा, कोशिश करें कि अपना भोजन न छोड़ें। कम मात्रा में खाद्य पदार्थों का सेवन करें और अपनी प्लेट को प्रोटीन और संपूर्ण खाद्य पदार्थों से भरा रखें। वजन घटाने के घरेलू उपचार में यह एक महत्वपूर्ण winter weight loss tips में से एक है।
टुकड़ों में भोजन को नियमित रूप से लेने के लिए Weight Loss Diet In Winter की समय सरणी बनाना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जिसमें समय के साथ-साथ आप आपने आहार को भी जोड़ सकते हैं। प्रतिदिन एक आहार के बज़ाए आप अलग-अलग प्रकार के आहार लेकर पोषण और स्वाद दोनों ले सकते हैं।
मध्यम धूप में रहने की अवधि बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और शरीर की चर्बी पर भी प्रभाव डाल सकती है। एक नए शोध में इसका खुलासा किया गया है। दिन के बाद के घंटों में सामान्य या तेज धूप में रहने वालों का दिन के शुरुआती घंटों में सामान्य या तेज धूप में रहने वालों से बॉडी मास इंडेक्स कम होता है।
शोध के नतीजे सुबह के समय मध्यम या तेज धूप में रहने के महत्व पर ज़ोर देते हैं। साथ ही इस बात पर ज़ोर देते हैं कि प्राकृतिक रोशनी इंसानों में शरीर के वज़न को नियंत्रित करने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। और सुबह, शाम टहलना आपकी इस प्रकिया को और भी तेज और आसान कर देता है।
सर्दियों में कंबल छोड़ने का भला किसका मन करता है। आलस और बाहर की ठंड हमें अपने इस आराम को छोड़ देने के हमेशा ही विपरीत कार्य करते आए हैं। लेकिन वजन कम करने वाली प्रक्रियाएं हमेशा ही स्वस्थ खाने और एक अच्ची दिनचर्या से कहीं ज्यादा रही है। एक स्वस्थ भोजन को पचाने और उसे सही अनुपात में खर्च करना ही हमारे भोजन को एक औचित्य देता है। और बढ़ते आलस के कारण हम या तो वर्कआउट सेशन को मिस करते हैं या इसे छोटा कर देते हैं। नतीजतन, हम कम कैलोरी जलाते हैं और कम किलो वजन कम करते हैं। इस समस्या का एक सरल समाधान इनडोर गतिविधियाँ हैं। अगर आपका जिम जाने या सर्दियों में टहलने का मन नहीं है, तो सक्रिय रहने के लिए इनडोर गतिविधियों का प्रयास करें। सर्दियों में सक्रिय रहने के लिए रस्सी कूदना, सीढ़ी पर कसरत करना और नृत्य करना कुछ बेहतरीन वजन कम करने के तरीके(ways to lose weight) हैं।
हमारा शरीर, शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में ज़्यादा मेहनत करता है, जिसके कारण सर्दियों में अक्सर वजन कम करना बाकी सभी मौसमों के अनुरूप आसान हो जाता है। सिर्फ कुछ आसान वजन कम करने के तरीके और home remedies for weight loss हमारे इस सफर में कारगार सिद्ध हो सकते हैं। हमारे ब्लॉग ways to lose weight में हम आपके लिए ऐसे ही 5 वजन घटाने के घरेलू उपचार लेकर आए हैं। जो आपके लिए सर्दियों में वजन कम करना और भी आसान कर देंगे। कैसा लगा हमारा ब्लॉग हमें बताएं और साथ ही नई जानकारी और रेसिपीज के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)