Search

Home / hindi recipe / संजीव कपूर से सीखें इंडियन इटालियन चिकन बर्गर की फ्यूज़न रेसिपी

Burger

संजीव कपूर से सीखें इंडियन इटालियन चिकन बर्गर की फ्यूज़न रेसिपी

Sonali Bhadula | दिसम्बर 13, 2021

संजीव कपूर हमेशा ही एक साधारण रेसिपी को अलग स्वाद देने के लिए जाने जाते हैं। फिर वह डिश देशी हो या विदेशी संजीव कपूर के हाथों का जादू उसे हमेशा ही अधिक जादुई बनाता है। ऐसी ही दिल को खुश कर देने वाली और कभी न भूले जाने वाले  स्वाद के साथ संजीव कपूर भारतीय और इटालियन के फ्यूज़न से बना बर्गर लेकर आए हैं, जो एक साधारण बर्गर से बहुत अधिक है, और जिसका दावा उन्होंने खुद अपने कैप्शन में किया है। आइए साथ में इस असाधारण बर्गर का ज़ायका लिया जाए।

https://www.instagram.com/sanjeevkapoor/reel/CXY2iWtoxzD/?utm_medium=copy_link

बर्गर बनाने की उपयोगी सामाग्री आप नीचे देख सकते हैं:-

1.बोनलेस चिकन ब्रेस्ट – 2

2.चियाबाटा ब्रेड – 2

3.प्याज का पाउडर – 2 चम्मच

4.लहसुन पाउडर – ½ चम्मच

5.स्मोक्ड पेप्रिका –  ½ चम्मच

6.कटी हुई काली मिर्च – स्वादानुसार

7.सूखी ऑरिगेनो – ½ चम्मच

8.नमक – स्वादानुसार

9.ब्राउन शुगर – 1चम्मच

10.छाछ – 1½ कप

11.मक्के का आटा –  ½ कप

12.मैदा –  ½ कप

13.बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच

14.मेयोनीज – ¼ कप

15.अजवायन के पत्ते – बारीक कटे 1 चम्मच

16.बारीक कटी लहसुुन – 1 चम्मच

17.अंडे का सफेद हिस्सा – 2

18.तेल – तलने युक्त

19.टमाटर – 1 छोटा

20.ऑलिव ऑयल – 2 चम्मच

21.लेटस के पत्ते

22.पिकल्ड जलपिनोज़

इस आसान विधी के साथ बनाए संजीव कपूर जैसा इंडियन इटालियन चिकन बर्गर:-

1.एक बाउल में प्याज पाउडर, लहसुन पाउडर, स्मोक्ड पेप्रिका, कटी काली मिर्च, ऑरीगेनो, नमक और ब्राउन शुगर को अच्छी तरह से मिलाएं। 

2.अब इस मसालों के मिश्रण को चिकन पर डालें और हथोड़े की मदद से चिकन पर हल्के हाथ से मारे, ताकी वह फूला हुआ न दिखे। और ऊपर से दुबारा मसालों का मिश्रण डालें। 

3.चिकन को छाछ में डाल दें और 3 से 4 घंटों के लिए छोड़ दें। 

4.अब एक बाउल में मेयोनीज, बारीक कटे अजवायन के पत्ते और बारीक कटी लहसुुन डालें। और बचे हुए मसालों को इसमें डाल दें। 

5.अब इसमें मक्के का आटा, मैदा, नमक और बैकिंग पाउडर डालकर इसका एक मिश्रण तैयार करें। 

6.अब चिकन को टुकड़ों को अंडे और आटे के मिश्रण में डुबोते हुए इन्हें हल्के सुनहरे रंग प्राप्त करने तक तले। 

7.एक पैन में ऑलिव ऑइल को गर्म करें और ब्रेड को दोनों तरफ से हल्की भूरी होने तक सेकें।

8.अब मेयोनीज को ब्रेड पर लगाए और उसमें लेटस के पत्ते रखें और कुछ पिकल्ड जलपिनोज़ के टुकड़े रख कर तले हुए हुए चिकन को इसपर सजाए।

9.अब ब्रेड के दूसरी तरफ भी पेस्टो को फैलाकर लगाए और टमाटर के टुकड़े रखते हुए इसे परोसे। 

आप भी संजीव कपूर की इटालियन चिकन बर्गर की रेसिपी अपने घर पर बना सकते हैं। साथ ही इसका स्वाद हमें लिखना न भूलें।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *