Search

Home / News Stories / देखें किस तरीके से बनाया जाता है गुड़, हैरान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Fotojet 2021 12 10t164029.039

देखें किस तरीके से बनाया जाता है गुड़, हैरान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Sonali Bhadula | दिसम्बर 13, 2021

सर्दियाँ आ चुकी है, और हमारा मानना है कि प्रत्येक घर ने अभी तक नए गुड़ का स्वाद चख लिया होगा। गन्ने के रस से बने गुड़ के मीठे टुकड़े लगभग हर भारतीय घर में सर्दियों के दौरान खाई जाने वाली एक लोकप्रिय मिठाई है, जो स्वाद के साथ सेहत के फायदे लेकर आती है। लेकिन क्या आप गन्ने से गुड़ बनने और उसे बाज़ारों तक आने की प्रकिया से परिचित हैं? अगर आपका जवाब ना है, तो आप अकेले नहीं हैं। घरों में प्रयोग में लाई जाने वाली सभी वस्तुओं के बनने की प्रक्रिया का ज्ञात होना मुश्किल हो सकता है। लेकिन हाल ही वायरल हुई एक वीडियो ने हमें गुड़ बनने की पूरी कार्य प्रणाली से परिचित करवाया है। जिसमें गुड़ बनने में लगने वाली मेहनत देखी जा सकती है।

फ़ूड ब्लॉगर विशाल द्वारा यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में गुड़ कैसे बनता है, इसका विस्तृत विवरण दिखाया गया है। क्लिप की शुरुआत विशाल द्वारा विशेष रूप से उस क्षेत्र को दिखाने से होती है जहां गुड़ बनाया जाता है। वह गन्ने की छड़ियों के ढेर की पहचान करता है, जिसे रस छोड़ने के लिए अच्छी तरह से पीसा जाता है। रिफाइनिंग के कुछ और राउंड के बाद रस को तेज आंच पर रखकर गाढ़ा किया जाता है।

वीडियो को अभी तक 1.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही कई प्रतिक्रिया प्राप्त करते हुए यह वीडियो लोगों के द्वारा बहुत पसंद की जा रही है।

आप भी गुड़ बनने की प्रक्रिया पर अपने विचार हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं, साथ ही ताजा ख़बरों और स्वादिष्ट रेसिपी के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *