Search

Home / hindi recipe / Mushroom Fry Recipe: मशरूम फ्राई के साथ खाने को बनाएं स्पेशल, स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ

Mushroom Fry Recipes

Mushroom Fry Recipe: मशरूम फ्राई के साथ खाने को बनाएं स्पेशल, स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ

Marketing Team | जुलाई 17, 2023

खाने के शौकीन लंच हो या डिनर हर समय कुछ अलग खाने की ख्वाहिश रखते हैं। ऐसा करने से ना केवल खाने का स्वाद बदलता है, बल्कि सेहत को कई लाभ भी मिलते हैं। ज्यादातर लोग ऐसी सब्जी की तलाश करते हैं, जो टेस्टी और हेल्दी दोनों गुणों से भरपूर हो। ऐसी ही एक सब्जी का नाम है मशरूम। दरअसल कई लोग मशरूम को बड़े शौक से खाते हैं।

 

Mushroom Fry Recipe

 

आपने भी घर में कई तरह से मशरूम की सब्जी बनाकर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी मशरूम फ्राई को ट्राई किया है। मशरूम फ्राई खाने में बेहद टेस्टी और हेल्दी फूड है। यह आपके खाने का स्वाद बदलकर रख देगी। और इस रेसिपी को बनाना भी काफी आसान है, तो आइये जल्दी से जान लेते है मशरूम फ्राई की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं मशरूम फ्राई की रेसिपी- How to Make Mushroom Fry Recipe

सामग्री

  • बटन मशरूम- 300 ग्राम
  • कटे प्याज- 2-3
  • कटे टमाटर- 2
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 टी स्पून
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • राई- 1 टी स्पून
  • मेथी दाना- 1/3 टी स्पून
  • हल्दी- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1/3 टी स्पून
  • कटा हरा धनिया- 2 टेबल स्पून
  • तेल- अंदाजानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

मशरूम फ्राई की सब्जी बनाने का तरीका

  • टेस्टी मशरूम फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले बटन मशरूम को नमक डालकर अच्छी तरह से साफ करें।
  • इसके बाद इन मशरूम को काटकर एक साफ बाउल में रख दें।
  • अब प्याज और टमाटर को लेकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक कढ़ाही को लेकर उसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • तेल गर्म होने पर उसमें राई, मेथी दाना और जीरा डालकर चटका लें।
  • मसालों के चटकने पर उसमें कटा प्याज डालकर भूनेंगे के लिए छोड़ दें।
  • प्याज का रंग हल्का सुनहरा होने पर इसमें बारीक कटा टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
  • करीब 1 से 2 मिनट तक भूनने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर सहित अन्य सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • ध्यान रखें कि इसको टमाटर पूरी तरह से नरम होने तक पकाएं।
  • अब इसमें कटी हुई मशरूम डालकर चम्मच से अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसके बाद सब्जी को कुछ समय पकने के लिए छोड़ दें।
  • थोड़ी देर बाद सब्जी में थोड़ा सा पानी मिलाएं और कड़ाही ढककर मशरूम फ्राई को 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • सब्जी लगभग बनने के बाद इस सब्जी में गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद ऊपर से कटे हुए हरा धनिया को गार्निश कर दें।
  • अब इस टेस्टी सब्जी को रोटी, पराठा या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

अगर आप मशरूम की सब्जी को अलग तरीके से बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में मशरूम फ्राई की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मशरूम फ्राई की रेसिपी को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Karandi Omelette: मशरूम और पालक के साथ अपने किचन में बनाएं ये ऑमलेट, देखें रेसिपी

Schezwan Mashroom Recipe: घर पर आए मेहमानों को खिलाएं शेजवान मशरूम की सब्ज़ी

Tandoori Mushroom Recipe: शाम को ब्रेकफास्ट में बनाना हो स्पेशल तो ट्राई करें ये तंदूरी मशरूम

Chilli Mushroom Recipe: अलग अंदाज में खाना है मशरूम तो बनाएं चिली मशरूम, टेस्ट में है लाजबाव

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *