Home / News Stories / नरगिस फाखरी कर रही हैं 21 दिन का वाटर फास्ट चैलेंज ।
आये दिन टीवी और फिल्मी जगत से जुड़े हुए चेहरों की निजी जिंदगी की ख़बरें हमें सुनने को मिलती रहती है, और उनके द्वारा खाए जाने वाले भोजन और उनकी स्वास्थ्य संबंधी खबरों में हम खुद को प्रेरित करते रहते हैं।
हाल ही में रॉकस्टार फेम नरगिस फाखरी ने अपने प्रशंसको को अपने एक नए डायट के लिए करने वाले उपवास के बारे में जानकारी दी, जिसमें वह 21 दिन का वाटर फास्ट चैलेंज करने जा रही है। नवीनतम इंस्टाग्राम स्टोरीज में, उसने इस उपवास को आगे बढ़ाने की अपनी योजनाओं के बारे में बताया, अपने उपवास रखने के कारणों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके इस उपवास को रखने के दो कारणों में से एक आध्यात्मिक कारण हैं , और दूसरा कारण हैं स्वायत्त जीवी(Autophagy) -ऑटोफैगी क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को साफ करने का शरीर का तरीका है, ताकि नई, स्वस्थ कोशिकाओं को पुन: उत्पन्न किया जा सके।
“ऑटो” का अर्थ है स्वयं और “फागी” का अर्थ है खाना। नरगिस फाखरी ने उपवास से पहले अपने आखिरी भोजन की एक तस्वीर भी पोस्ट की। इसमें साबुत सादे आलू, ग्रेवी और कुछ अन्य जीवंत सुपरफूड शामिल थे। भोजन के ऊपर धनिया पत्ती डाली गई थी। कैप्शन में लिखा है, “बहुत ज्यादा आलू और कोई मसाला नहीं। बहुत दुखद अंतिम भोजन। यह मेरा डिनर है और शाम के 6.30 बजे हैं। इसके बाद मुझे कुछ नहीं मिलता।”
अभिनेत्री ने अपने दूसरे दिन के उपवास में आगे बताया “कि उपवास सेलुलर स्तर को फिर से उत्पन्न करने के लिए शरीर की मदद करने वाला माना जाता है, जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारा शरीर क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को साफ़ नहीं कर पाता, लेकिन उपवास के साथ आप अपने शरीर की उसमें मदद कर सकते हैं।”
वह आगे बताती हैं कि वह ऐसी जगह पर हैं जहां नर्स और डॉक्टर 24 घंटे फोन पर उनसे जुड़े हुए हैं, तो यह इस प्रयोग के लिए एक बेहतर जगह हो सकती है। मुझे उम्मीद नहीं है कि मैं इसे घर पर कर सकती हूँ लेकिन सम्भवतः मैं इसके बाद आधा दिन का उपवास कर सकती हूँ।
<p style=”font-size: 11px;”>Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)