Home / News Stories / स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने मालदीव से की अपने सुबह के नाश्ते की तस्वीर शेयर।
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा आजकल अपनी छुट्टियां मालदीव में बीता रहे हैं। इतनी मेहनत और देश का नाम गर्व से उठाने के बाद उनका छुट्टी लेना बनता भी है। ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा घर-घर में प्रसिद्ध हो चुके हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपने गुड लुक्स और भोलेपन के साथ काफी लड़कियों को भी अपना दीवाना बना दिया है। और दुनिया भर से काफी प्रशंसक भी बटोरे हैं। उन्होंने अपने इंसटाग्राम में अपनी नवीनतम स्टोरी साझा की है जिसमें वह सुंदर फ़िरोज़ा नीले पानी के सामने बैठकर एक शानदार तैरते हुए नाश्ते का लुफ्त उठा रहे हैं। यह दृश्य किसी सपने से कम नहीं लगता। तस्वीर में हम उनकी सुबह की दावत की एक झलक देख सकते हैं । जिसमें क्लासिक नाश्ते के साथ एक ट्रे है। कैप्शन में नीरज ने लिखा, ”हेल्दी’ ब्रेकफास्ट विद ए व्यू.’
नीरज के नाश्ते की ट्रे में अनानास, तरबूज, कीवी, ड्रैगन फ्रूट जैसे फलों को कतार पर पिरोया हुआ दिखाया गया है। एक लिप-स्मूदी पैनकेक भी है। हम ताज़ा नारियल पानी देख सकते हैं। चूंकि यह एक नाश्ता है, तो कोई टोस्टेड ब्रेड को कैसे मिस कर सकता है? मूसली के दो कटोरे हैं, अनाज, मेवा और सूखे मेवों का उपयोग करके बनाया जाने वाला दलिया पकवान। हम स्ट्रॉबेरी पुडिंग की तरह दिखने वाले मीठे पकवान का एक और कटोरा देख सकते हैं। क्लासिक नाश्ते के साथ कॉफी, चाय का विकल्प और फलों का रस है। तो हम उनकी प्लेट को देखकर यह कह सकते हैं कि नीरज चोपड़ा ने छुट्टी के दिनों में अपनी फिटनेस का साथ नहीं छोड़ा है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)