Home / सेलेब्रिटीज़ / ऑनलाइन शॉपिंग – महिलाओं के लिए अभिशाप या वरदान?
आजकल भारत में ऑनलाइन शॉपिंग काफी हद तक बढ़ रही है। ज्यादातर लोग जो विशेष रूप से इंटरनेट के उपयोग के आदी हैं, वे दुकानों पर जाने के मुकाबले ऑनलाइन शॉपिंग को तेजी से पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा, किफायती स्मार्टफ़ोन ने ऐसी वेबसाइटों और ऐप्स के इस्तेमाल को और भी ज्यादा आसान बना दिया है। इन ऐप्स से हम किसी भी वक़्त कोई भी सामान आर्डर कर सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग एक वरदान है क्योंकि यह हमें बहुत सी सुविधाएं प्रदान करती है –
Table of Contents
ज्यादातर महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करती हैं क्योंकि यह उन्हें विभिन्न ब्रांडों से उत्पादों की एक बड़ी विविधता प्रदान करती है जो रिटेल बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। ये ऑनलाइन स्टोर हमें कपड़ों में विभ्भिन प्रकार के डिस्काउंट भी देते हैं। यह महिलाओं को लेटेस्ट फैशन और डिज़ाइन से अवगत कराती है।
“जब सबकुछ आपके दरवाजे पर उपलब्ध होता है, तो क्यों बाहर जाना और गर्मी में खरीदारी करना?”। दुनिया भर के ऑनलाइन रिटेलर्स हर दिन अपनी टेक्नोलॉजी को और अच्छा बनाते जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे इस्तेमाल करें। चूंकि इंटरनेट शॉपिंग आज एक फैशन बन गयी है, पहले की तुलना में ब्रांडेड स्टोर्स और आउटलेट की बिक्री में कमी आई है। आप ऑनलाइन शॉपिंग करके अपने बहुत सारे पैसे भी बचा सकते हैं, खासकर तब जब आप ऑनलाइन डिस्काउंट कूपन और मुफ्त शिपिंग ऑफ़र का इस्तेमाल करते हैं।
कपड़ों से लेकर किराने का सामान और सेल फोन से लेकर बिजली के उपकरणों तक लगभग सब कुछ आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। जबकि ज्यादातर महिलाएं स्थानीय दुकानों से किराने का सामान खरीदने में सहज होती हैं, कुछ सोफे पर बैठकर उन्हें ऑनलाइन ऑर्डर करना पसंद करती हैं। लेकिन, ऑनलाइन खरीदारी हर किसी के लिए आरामदायक और सुविधाजनक नहीं है। कुछ लोगों को यह नहीं भाता है क्योंकि आकर्षक ऑनलाइन दिखने वाले उत्पाद कई बार वास्तविकता में समान नहीं होते हैं।
निम्नलिखित कारणों से किसी के लिए यह अभिशाप भी बन सकता है –
ऑनलाइन शॉपिंग की मुख्य कमियों में से एक यह है कि उत्पाद की डिलीवरी में समय लगता है और पहले से पेमेंट करने के बाद भी सामन हम तक जल्दी आ जाये इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। और कभी-कभी डिलीवरी के आने की अनुमानित समय में और देरी भी हो जाती है।
एक और कारण यह है कि यदि आये हुए सामन में कोई दोष निकल आया या खरीदा गया उत्पाद आपके फिटिंग के अनुसार नहीं है, तो आपको इसे बदलने के लिए बहुत अधिक समय और प्रयास करना होगा। यदि आप उसे वापस करते हैं और उसके बदले अपने पैसे वापस चाहते हैं, तो डिलीवरी एजेंट द्वारा उठाए जाने के बाद इसमें 3 से 5 कार्य दिन और लग सकते हैं।
लेकिन अगर किसी भी तरह से आप किसी ऐसे सामन को वापस लौटना चाहते हैं जिसमें कोई दोष नहीं है तो ग्राहक देखभाल कार्यकारी उसे विक्रेता को कूरियर करने के लिए कह सकता है।
अधिकांश विक्रेता वास्तविक हैं लेकिन कुछ नकली उत्पाद विक्रेता भी हैं जो वेबसाइट के साथ रजिस्टर्ड हैं, वे ब्रांडेड उत्पादों का ठीक डुप्लिकेट सामान बेचते हैं जो देखने में तो बिलकुल भी नकली नहीं लगता है लेकिन 30 दिनों के बाद या धोने के बाद यह खराब हो जाता है। और वेबसाइट के नियमों के अनुसार आप 30 दिनों के बाद या सामान का उपयोग करने के बाद उसे वापस या बदल नहीं कर सकते हैं।
आप आसानी से किसी भी समय ऑनलाइन शॉपिंग साइट का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आजकल यह एक लत के समान हो गयी है जिसकी वजह से कई बार हम न इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को भी खरीद लेते हैं।
हमारी तो यही सलाह है की बेशक आप ऑनलाइन शॉपिंग का मज़ा लें लेकिन नकली सामान और फालतू का सामान खरीदने से बचें।
चित्र श्रोत– Pixabay, Shutterstock, The Blue Diamond Gallery, Imagesbazaar.
COMMENTS (0)