Home / Weight Loss Tips in Hindi / करीना कपूर की डायटीशियन रुजुता दिवेकर द्वारा दिए गए लेटेस्ट डाइट टिप्स
जैसे एक सही नीव पर ही एक मजबूत इमारत बन सकती है वैसे ही एक हेअल्थी डाइट हमारे शरीर को मजबूत बनाने में सहायक होती है | करीना कपूर की डायटीशियन रुजुता दिवेकर भी ये मानती है और इस बार वो लायी एक ऐसा “मील प्लान” (डाइट चार्ट ) जो आपको हर हाल में रखे स्वस्थ|
गर्मियों का मौसम है और रुजुता का ये 8 मील प्लान करेगा आपकी हेल्प, वजन को एक सही तरीके से घटाने का | इस प्लान के अनुसार आपको जिम में जाकर अपने शरीर से जोर-जबरदस्ती नहीं करनी बल्कि एक हेअल्थी 8 मील प्लान फॉलो करके सुन्दर त्वचा और हेअल्थी बॉडी पानी है|
Table of Contents
क्या खाये ?
ताजे फल, ड्राई फ्रूट्स, भीगे नट्स
कब खाये ?
सुबह उठने के 15 मिनट में
क्या खाये ?
घर का बना नाश्ता जैसे पोहा ,1 अंडे का आमलेट (पीला भाग निकाल कर), दलिया, इडली, डोसा या फिर 1 पराठा और घी
कब खाये ?
मील 1 लेने के 60 से 90 मिनट के अंदर
क्या खाये ?
ऐसा कुछ जो आसानी से कही भी ले जाया जा सके जैसे नट्स या फिर नारियल पानी भी बहुत फायदेमंद है |
कब खाये ?
नाश्ता करने के 2 से 3 घंटे के अंतर्गत
क्या खाये ?
चावल या रोटी + सब्जी या मीट या दाल + साथ में दही/अचार + घी
कब खाये ?
मील 3 लेने के 2 से 3 घंटे के अंतर्गत
क्या खाये ?
कुछ पीने के लिए सीजनल शरबत (फलों से बनी कोई ड्रिंक ) या फिर छाछ
कब खाये ?
लंच खाने के 2 से 3 घंटे के अंतर्गत
क्या खाये ?
सुबह के नाश्ते जैसे भरपूर खाना (ऊपर दिए गए ऑप्शंस देखे)
कब खाये ?
शाम के 4 से 6 बजे के अंदर
क्या खाये ?
चावल या बाजरे से बनी कोई डिश + घी
कब खाये ?
सोने से 2-3 घंटे पहले
क्या खाये ?
गरम दूध के साथ च्यवनप्राश या काजू या गुलकंद
कब खाये ?
सोने से पहले अगर भूख है तो
ये भी पढ़े: Heart Patient Diet in Hindi: क्या खाने से स्वस्थ बना रहेगा आपका हृदय स्वस्थ?
इसके अलावा रुजुता ने कुछ अन्य टिप्स भी शेयर की जो बहुत ही नयी और असरदार है –
1.दिन की शुरुवात कॉफ़ी या चाय से नहीं बल्कि भीगे हुए बादाम, किशमिश या फिर केले को खाकर की जाये |
2.घी खाये, बिना किसी डर के और बिना किसी संदेह के लेकिन लिमिट में |
3.गैजेट (फ़ोन, लैपटॉप और अन्य ) के प्रयोग पर नियंत्रण रखें |
4.बॉडी को एक्टिव रखे किसी भी तरह, बैठे कम |
5.टॉप 3 किचन के नियम अपनाये – प्लास्टिक का प्रयोग कम करे, लोहे की कढ़ाई का प्रयोग सही, खाने को माइक्रोवेव में गर्म ना करे |
6.हर रोज सूर्यनमस्कार करे
7.3 फैट्स को अपनी ज़िन्दगी में वापिस लाएं – कच्ची घानी के तेल से तड़का, सोने से पहले दूध के साथ काजू लें और नारियल खाये |
याद रखे दुनिया में सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट होता है – अपनी हेल्थ में इन्वेस्ट करना क्योंकि इसमें कभी घाटा नहीं हो सकता!
चित्र स्त्रोत -stack exchange, good food mart, pixabay,remedygrove, thejakarta post, archana’s kitchen,youtube
COMMENTS (0)