Home / सेलेब्रिटीज़ / पाकिस्तानी कलाकार जिन्होंने बॉलीवुड में काम किया है
भारत और पाकिस्तान का रिश्ता प्यार और नफरत का रिश्ता है। पर एक चीज़ है जो इन दो देशों का हमेशा बांधे रखती है-और वो है बॉलीवुड।
काफी पाकिस्तानी कलाकारों ने हिंदी फिल्मों में काम किया है। वो यहाँ सिर्फ कुछ ही समय के लिए थे, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय और अपने ऑन-स्क्रीन प्रजेंस के साथ हम सबको दंग कर दिया था!
Table of Contents
अपने टीवी शो ‘हमसफ़र’ के साथ, फवाद ने कई दिल जीत लिए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘खूबसूरत’ करी थी। इस फिल्म में फवाद ने सबलगढ़ के राजकुमार, विक्रम सिंह राठौर का किरदार निभाया था।’ खूबसूरत’ के बाद, भारत की हर महिला को फवाद से प्यार हो गया था।
‘खूबसूरत’ के बाद, फवाद ने आलिया भट्ट के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘कपूर एंड संस’ में काम किया था। इस फिल्म में फवाद ने एक सफल लेखक, जो अपने परिवार को नहीं बताते की वह गे है, का किरदार निभाया था। अपने इस काम के लिए, फवाद को काफी प्रशंसा मिली थी। ‘कपूर एंड संस’ के बाद फवाद ने एक और धर्मा फिल्म में काम किया था-‘ऐ दिल है मुश्किल’। इस फिल्म में, फवाद ने अनुष्का शर्मा के प्रेमी का किरदार निभाया था। कहा जाता है की इस फिल्म में फवाद के साथ काम करते हुए रणबीर बहुत ही इन्सेक्युर हो गए थे क्योंकि उन्हें डर था की फवाद का किरदार लोगों को उनके किरदार से ज़्यादा पसंद आएगा।
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने अभिनेता फवाद खान के साथ टीवी शो ‘हमसफ़र’ में काम किया था। यह शो भारत में भी लोगों को बहुत पसंद आया था।
जनवरी 2017 में, माहिरा ने अपना हिंदी फिल्म डेब्यू शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में करा था। माहिरा कुछ दिन सुर्ख़ियों में भी रही अपने और रणबीर कपूर के रिश्ता की वजह से, जब उनकी और रणबीर की एक न्यू यॉर्क रेस्टोरेंट के बहार धूम्रपान करते हुए तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी।
एक और पाकिस्तानी अभिनेत्री, जिसने हम सब के दिल जीते लिए थे अपने अभिनय के साथ, थी सबा कमर।
सबा ने अभिनेता इरफ़ान खान के साथ फिल्म ‘हिंदी मेडियम’ में काम किया था। इस फिल्म में दिखाया गया था की आजकल के माता-पिता अपने बच्चों का अच्छे स्कूल में दाखिला करवाने के लिए, किस हद तक जा सकते हैं।
पाकिस्तानी अभिनेता जावेद शेख ने ज़्यादातर सपोर्टिंग रोल्स में ही बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
इस प्रतिभावान अभिनेता ने फिल्म ‘ॐ शांति ॐ’ में शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाया था। इसके बाद जावेद फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएँगी’ में नज़र आये थे, जिसमे उन्होंने अभय देओल के पिता की भूमिका निभाई थी। फिल्म नमस्ते लंदन में भी वे ऋषि कपूर के दोस्त के रूप में नज़र आये थे।
अभिनेत्री मावरा होकाने, पाकिस्तान की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के साथ मावरा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
इस युवा अभिनेत्री ने अपना हिंदी फिल्म डेब्यू, फिल्म ‘मॉम’ के साथ किया था। इस फिल्म में सजल ने स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ काम किया था।
सोमी अली ने बॉलीवुड में कुछ भूलने लायक फिल्मे करी थी। अपने काम से ज़्यादा, यह अभिनेत्री सुर्ख़ियों में अपने और सलमान खान के रिश्ता के लिए ज़्यादा रहती थी।
सूत्र: Bechance, Bollywood Hungama, Celeblime, Cinestaan, Crayon, Dailynewslounge, Dawn, Firstpost, IMDb, Mid-Day, Pinterest, Redchillies.com, Samaa.tv, Talk Soap, Times of India, The Economic Times, The Express Tribune, The Hindu, The Indian Express
COMMENTS (0)