Home / Uncategorized / फूड डिलीवरी ड्रोन पर किया पक्षी ने हमला, खाने के इंतजार में खड़े व्यक्ती ने बनाया पूरी घटना का वीडियो।
खाना किसे अच्छा नहीं लगता और अगर वह खाना सिर्फ एक फोन पर या एक क्लिक पर खुद आपके दरवाजे तक चलकर आए, तो जिंदगी में और क्या ही चाहिए। अपने आसपास आपको कई ऐसी खाद्य वितरण एजेंसियां मिल जाएगी जो आपके इस सपने को साकार किए हुए हैं। और सिर्फ आपके एक फोन पर आपके दरवाजे तक गर्मागर्म खाना पहुंचाती है। अगर आप भारत में हैं तो आपने यहाँ कई फूड डिलिवरी लोगों को देखा होगा जो आप तक आपके मनपसंद खाने को पहुंचाते हैं। अलग-अलग एजेंसियां इन्हें भोजन वितरण के लिए नौकरी देती हैं।
लेकिन कई देशों में यह कार्य ड्रोन के द्वारा भी किए जाते हैं। जिससे जुड़ा एक वीडियो इन्टरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। बात दरसल ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा शहर की है, जो कि ऑस्ट्रेलिया की राजधानी के नाम से भी जानी जाती है। वहाँ एक फूड डिलिवरी ड्रोन के साथ रेवेन पक्षी की भिड़त को दिखाया गया है। रेवेन पक्षी दिखने में कौवे की तरह होते हैं लेकिन उनका आकर बड़ा होता है। वीडियो में ड्रोन को आसमान में मंडराते देखा जा सकता है जिसपर की पक्षी हमला करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में पक्षी को ड्रोन की पीठ पर बैठते हुए और कुछ समय के लिए उसके साथ कुश्ती करते हुए दिखाया गया है। फिर यह ड्रोन पर उग्र रूप से चोंच मारना शुरू कर देता है। ऐसे में ड्रोन पार्सल को बहुत अधिक ऊंचाई से गिरा देता है। और कुछ देर बाद चिड़िया उड़ जाती है। वीडियो बेन रॉबर्ट्स द्वारा लिया गया था। वह हवाई डिलीवरी के माध्यम से अपने भोजन का इंतजार कर रहा थे, जब उन्होंने ड्रोन पर रेवेन को हमला करते देखा। उन्होंने पूरी घटना को को रिकॉर्ड कर यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)