Search

Home / सेलेब्रिटीज़ / ‘रालिया’: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कथा

‘रालिया’: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कथा

Riya Aggarwal | अगस्त 10, 2018

रणबीर की डेब्यू फिल्म ‘सावरिया’ के पांच साल बाद, आलिया ने फ़िल्मी जगत में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ के साथ कदम रखा।

फिल्म्स ‘उड़ता पंजाब’, ‘डियर ज़िदगी’ और ‘राज़ी’ के साथ, आलिया ने साबित कर दिया की वह कितनी अच्छी अभिनेत्री है।

आजकल आलिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त है। ब्रह्मास्त्र एक फैंटसी ट्रइलॉजी का पहला हिस्सा है। इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी है और इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस प्रोडूस कर रही है।

यह पहली फिल्म है जिसमे की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नज़र आएँगे। इस फिल्म में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी हैं।

फिल्म का सबसे पहला शेडूल बुल्गारिया में शूट किया जा चुका है। फिल्म की शूटिंग के दौरान, रणबीर और आलिया काफी करीब आ गए थे। उनकी ये करीबी देख कर, अफवाहें फैलने लगी की ये दोनों कलाकार एक साथ हैं । मई 2018 में रणबीर ने खुद यह कन्फर्म किया की आलिया और वो एक साथ हैं ।

आलिया हमेशा कहती रहती थी की उनका रणबीर के ऊपर बहुत बड़ा क्रश है। जब करण ने आलिया से अपने शो ‘कॉफी विथ करण’ के रैपिड फायर सेगमेंट में पूछा की वह किस को ‘किल, मेर्री या हुक अप’ करेंगी, तो आलिया ने बोला की वह रणबीर से शादी करेंगी। आलिया ने सबसे पहले रणबीर से तब बात करी जब करण ने रणबीर को ‘रॉकस्टार’ फिल्म के बाद फ़ोन किया। करण ने आलिया को बोला की तुम रणबीर से बात करो और उसे बताओ की तुम उसे कितना पसंद करती हो। इसके बाद, आलिया ने कहा की वह अब भी रणबीर से शादी करना चाहेंगी।

कहा जाता है की नए साल की पूर्व संध्या, 31st दिसंबर 2017 को रणबीर ने आलिया से पूछा था की क्या वह उनकी प्रेमिका बनेगी।

आलिया का जन्मदिन मनाने के लिए, रणबीर कपूर की माँ, नीतू कपूर भी वहां आयी थी।

आलिया कई बार रणबीर के पूरे परिवार के साथ बाहर भी गयी है। रणबीर आलिया के पिता, महेश भट्ट से भी मिल चुके है।

डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने आलिया और रणबीर के इस कहानी को “हुक अप ऑफ़ 2018” कहा है। रणबीर और आलिया एक साथ सबसे पहले अभिनेत्री सोनम कपूर अहूजा के रेसप्शन पे नज़र आये थे।

अब यह देखना बाकी है की क्या रणबीर और आलिया अपने इस रिश्ता को आने वाले सालों में आगे बढ़ाएंगे या नहीं। बहुत सारी प्रेमिकाओं के बाद, क्या आलिया रणबीर के लिए ‘द वन’ है? इस सवाल का जवाब तो हमे वक़्त ही बताएगा…

सूत्र: India Today, IMDb, NDTV.com, bollywoodlife.com, Pinkvilla, Instagram accounts of Dharma Productions and Neetu Kapoor, Free Press Journal, NewIndian Express, DNA India, MensXP.com, BizAsia

 

Riya Aggarwal

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *