Search

Home / hindi recipe / Roti Nodles Recipe: घर में बची हो बासी रोटी तो ऐसे बनाएं रोटी नूडल्स की रेसिपी, जानें विधि

कैसे बनाएं रोटी नूडल्स की रेसिपी

Roti Nodles Recipe: घर में बची हो बासी रोटी तो ऐसे बनाएं रोटी नूडल्स की रेसिपी, जानें विधि

Marketing Team | जनवरी 6, 2023

अक्सर ऐसा होता है कि लंच या डिनर में रोटी अधिक बन जाती है और उसे फ्रिज में रखना पड़ जाता है। अगले दिन भी जब उस रोटी को कोई नहीं खाता है तो उसे या तो लोग गाय को खिला देते हैं या फिर मजबूरी में फेंक देते हैं। यदि आप भी रोटी की बर्बादी करते हैं, अधिक बन जाने पर समझ नहीं आता कि कैसे इस्तेमाल किया जाए तो परेशान ना हों।

 

Roti Nodles Recipe

 

साथ ही आप बासी बची हुई रोटी को टेस्टी तरीके से इस्तेमाल करके सबको खिला सकते हैं। इसलिए हम एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसका नाम सुनते ही बच्चे तो जरूर खाना चाहेंगे। यह रेसिपी है रोटी नूडल्स। जी हां, आप बची हुई रोटियों से टेस्टी और हेल्दी नूडल्स बना सकते हैं। इसमें आपको मैदे के नूडल्स डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि ये रोटी और कुछ सब्जियों से ही बन जाएगी। तो चलिए जल्दी से जान लेते है रोटी नूडल्स की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

 

कैसे बनाएं रोटी नूडल्स की रेसिपी (How to Make Roti Nodles Recipe)

 

सामग्री:

 

  • बची हुई रोटी- 1
  • तेल- 1 चम्मच
  • लहसुन-1 से 2 कली
  • प्याज- 1 मीडियम साइज
  • गाजर- 1
  • शिमला मिर्च- 1 छोटा
  • पत्तोगोभी- 1 कप
  • टोमैटो सॉस- 1 बड़ा चम्मच
  • रेड चिली सॉस- 1 चम्मच
  • सोया सॉस- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • नींबू का रस- थोड़ा सा
  • धनिया पत्ती- गार्निश के लिए

 

रोटी नूडल्स बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले एक बची हुई रोटी लें।
  • इसे रोल करके चाकू की मदद से पतले साइज में काट लें ताकि ये नूडल्स की तरह लगे।
  • अब प्याज, लहसुन और सभी सब्जियों जैसे गाजर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी का बारीक काट लें।
  • अब एक पैन को गैस पर रखें और तेल डाल दें।
  • इसमें लहसुन और प्याज डालकर भूनें।
  • अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी भी डाल दें और अच्छी तरह से चलाएं।
  • इसे कम आंच पर ढक कर पकाएं।
  • अब इसमें टोमैटो सॉस, रेड चिली सॉस, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर सब डालकर चलाएं।
  • रोटी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब नींबू का रस और कटी हुई धनिया पत्ती भी डाल दें।
  • अब तैयार है टेस्टी रोटी नूडल्स।
  • इसे एक प्लेट में निकालकर गरमा-गरम खाना शुरू कर सकते है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आपके घर में बची हुई बासी रोटी है, तो आज ही अपने किचन में रोटी नूडल्स की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

देखें कैसे “ट्यूब और सिरिंज” से बनाए जा सकते हैं परफेक्ट चॉकलेट नूडल्स

वेंडर ने आंखों पर पट्टी बांधकर बनाए स्वादिष्ट नूडल्स, कर दिया सबको हैरान

Punjabi Tadka Maggi Recipe: शाम की चाय का मजा दोगुना कर देगी ये पंजाबी तड़का मैगी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *