Home / Uncategorized / पूरे दिन दिखे खूबसूरत शहनाज़ हुसैन की इन ब्यूटी टिप्स से
खूबसूरती और शहनाज़ हुसैन को एक दूसरे का पर्यायवाची कहें तो गलत नहीं होगा | वो एक ऐसी शख्सियत हैं जो लम्बे समय से बेस्ट ब्यूटी टिप्स देने में तत्पर रही हैं | स्किन केयर और ब्यूटी क्षेत्र में सालों के अध्ययन के बाद भी उन्होंने आयुर्वेद और प्राकर्तिक नुस्खों को ही अपना दोस्त बनाया और लोगों को भी इनके फायदे समझाएं | वो कहती हैं क्यों भागे हम बाजार में मिल रही कॉस्मेटिक्स के पीछे, जब घर में सारा सामान उपलब्ध है? पूरे दिन खूबसूरत और तारो-ताज़ा दिखने के लिए अपनाये शहनाज़ हुसैन द्वारा सुझाएँ ये घरेलु नुस्खे –
Table of Contents
हम सब बस चेहरे को खूबसूरत दिखाने में लगे रहते हैं और शरीर की तरफ ध्यान नहीं देते | अगर आप भी चाहते हैं चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर के रंग में निखार तो नहाने के पानी में 3-4 बूंदे निम्बू के रस की डाले और पाए 3 फायदे -शरीर की बदबू से छुटकारा, शरीर की मैल को करें दूर और रहे फ्रेश |
शहनाज़ हुसैन कहती हैं आप घर पर भी बना सकते हैं फेस वाश | इसके लिए आपको चाहिए होगा पानी, शहद, एलोवेरा जैल और निम्बू का रस | इन सभी को बराबर मात्रा में मिला लें और हमेशा इसी घोल से चेहरे को साफ़ करें |
चन्दन और नीम का मास्क दिलाये आपको पिम्पल्स और खुरदुरी त्वचा से छुटकारा क्योंकि नीम में होते हैं एंटी-बैक्टीरियल गुण जबकि चन्दन की तासीर ही ठंडक पहुंचाने वाली होती है | अब करना ये है कि आपको कुछ नीम की पत्तियों को पीस कर एक पेस्ट तैयार करना है और उसमे मिलाना है 2 चम्मच चन्दन पाउडर | हो गया फेस-पैक तैयार | अब इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाकर ठन्डे पानी से धो लें | अगर आपकी ऑयली स्किन है तो दही और टमाटर से बनाएं फेस-मास्क | आधा कप दही लेकर इसमें टमाटर का रस मिलाएं और इसे चेहरे पर अच्छे से लगाएं | 10 मिनट के बाद चेहरा ठन्डे पानी से धो लें |
ग्लिसरीन और गुलाब जल तो सदियों से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है | 100 ml गुलाब जल लें और इसमें मिलाएं थोड़ा सा ग्लिसरीन | कॉटन की मदद से इसे रात को चेहरे पर लगाएं और सुबह धोये | या फिर आप 2 चम्मच निम्बू रस,1 चम्मच रम और 3 चम्मच ग्लिसरीन को मिलाकर भी अपना लोशन बना सकते हैं और बाजारू लोशन को कह सकते हैं बॉय बॉय |
चेहरे को सबसे ज्यादा हानि पहुँचाती हैं सूरज की हानिकारक किरणे और निम्बू का इस्तेमाल करने से त्वचा ड्राई भी हो जाती है तो उसे मॉइस्चराइज़ करना है बेहद जरूरी | सनस्क्रीन है इसका इलाज |
ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
चित्र स्त्रोत -quick and easy tips,healthline,style craze,helath veda,youtube.
COMMENTS (0)