Home / Uncategorized / आदतें जो बना देती हैं चेहरे को समय से पहले बूढ़ा
यह तो सच है कि उम्र के साथ साथ चलते हुए त्वचा अपनी रंगत और कसावट खोने लगती है जो कि एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। पर ज़्यादातर महिलाओं के साथ इसके विपरीत यह होता है कि गलत खान पान और त्वचा की देखभाल को लेकर अपनी गलत आदतों की वजह से उनका चेहरा समय से पहले ही बूढ़ा दिखने लगता है। जाने अनजाने वो कुछ ऐसा करती हैं जिससे उनकी त्वचा को धीरे धीरे नुकसान पहुंचता रहता है और उन्हें खुद भी इस बात का पता नहीं चलता। कहीं आप भी तो अपने साथ कुछ ऐसा ही नहीं कर रहीं? आइये आपको बताते हैं कौन कौन सी हैं ये आदतें।
Table of Contents
फेशियल स्क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट करके मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और डीप क्लेंजिंग से त्वचा की सफाई करते हैं। पर क्या आप ये जानती हैं कि यह प्रक्रिया आपको कितने अंतराल पर करनी चाहिए। यह पूरी तरह से आपकी त्वचा की किस्म पर निर्भर करता है कि आप इसे कितना स्क्रब करें। अगर आपकी त्वचा सूखी हुई, लालपन लिए हुए और रैशेज़ से जूझ रही है तो यह एक संकेत है कि शायद आप इस पर ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक्स्पर्ट्स नॉर्मल से कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए हफ्ते में तीन बार, तैलीय त्वचा के लिए हफ्ते में पाँच बार और संवेदनशील त्वचा के लिए हफ्ते में केवल एक से दो बार स्क्रब करने की सलाह देते हैं ।
एंटी ऐजिंग क्रीम त्वचा से फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करती है और चेहरे के लिए जादुई काम करती है लेकिन चेहरे की देखभाल के लिए सिर्फ इसी पर निर्भर रहना काफी नहीं होता। आपके चेहरे पर झुर्रियां न आयें इसके लिए यह ज़रूरी है कि आप इसे पर्याप्त नमी देते रहें। जितना ज्यादा चेहरे की त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी उतनी ही ज्यादा उम्र तक इसकी इलास्टिसिटी बनी रहेगी और उम्र का असर कम दिखाई देगा। इसके लिए कुछ आसान से उपाय हैं जैसे कि-
धूप से पूरी तरह से बचे रहना तो नामुमकिन है लेकिन जब भी आप धूप में जाएँ इस बात का ख्याल रखें कि एक अच्छा सन्सक्रीन लोशन ज़रूर लगाएँ। अच्छे से मतलब है जिसका एस पी एफ लेवल तीस या इससे ऊपर हो।
जब भी आप चेहरा धोएँ तो उसे रगड़ कर न पोछें बल्कि फ़ेस टॉवल से थपथपा कर पोछें और फिर हवा द्वारा खुद ब खुद सूखने दें। हमेशा चेहरे के लिए एक अलग टावल का इस्तेमाल करें जिसे और किसी काम में न लें। फ़ेस टावल को समय समय पर बदलते रहें ताकि चेहरे की त्वचा में किसी भी तरह का संक्रमण न होने पाये।
नीद में बालों को खुला छोड़ने से वो त्वचा के संपर्क में आते हैं और बालों में जमा धूल और धोते वक़्त प्रयोग किए गए शैंपू और कंडीशनर के कण आपके चेहरे के रोमछिद्रों के द्वारा संवेदनशील त्वचा को नुकसान पहुँचते हैं। इसका उपाय यह है कि आप रात में बालों को एक ढीले बैंड या सिल्क के स्कार्फ से बांध कर सोयें।
ऐक्ने मेकैनिका एक ऐसा संक्रमण है जो किसी भी वस्तु के लगातार आपके चेहरे से संपर्क के कारण आता है। इस से बचने का उपाय यह है कि आप अपने तकिये के कवर को कम से काम हफ्ते में एक बार ज़रूर बदलें ताकि इस पर जमा धूल और पसीने के कणों से आपके चेहरे को कम से कम नुकसान पहुंचे।
विशेषज्ञों का कहना है क्ले मास्क में चेहरे की देखभाल के अद्भुद गुण हैं पर ज़्यादातर लोग इसे नियमित इस्तेमाल नहीं करते। न केवल इसमें अच्छे ऐस्ट्रिनजेंट और इन्फ़्लेमेशन को ठीक करने के तत्व हैं बल्कि यह चेहरे के दाग धब्बे, झाइयाँ, लाली और सूजन भी हटाता है। चेहरे के रोमछिद्रों को साफ करता है और आँखों के नीचे के कालेपन और पफ़ीनेस को भी हटाता है। नॉर्मल त्वचा के लिए कैओलिन क्ले, संवेदनशील त्वचा के लिए रोज़ क्ले और तैलीय त्वचा के लिए फ्रेंच ग्रीन क्ले का इस्तेमाल करें।
स्किन फ्रेंडली खाना भी ज़्यादातर लोग याद नहीं रख पाते। ब्रोकोली, टमाटर, आड़ू, फैटी फिश, लाल और पीली शिमला मिर्च, सोयाबीन, डार्क चोकोलेट जैसी चीज़ें अपने आहार में शामिल करें क्यूंकि नियमित रूप से इनका सेवन आप को बड़ी उम्र तक जवां दिखने में मदद कर सकता है।
और आखिर में अपनी त्वचा संबंधी समस्याओं को छुपाएँ नहीं बल्कि उन्हें ठीक करने की दिशा में काम करें। त्वचा की परेशानियों और कमियों को छुपाने के लिए कंसीलर लगाने के बजाय एक अच्छे त्वचा विशेषज्ञ से मिलकर एक उपयुक्त उपाय जानें और इन्हें ठीक करें। एक बार ठीक हो जाने के बाद नियमित देखभाल से त्वचा की रौनक को आप बड़ी उम्र तक बनाए रह सकती हैं।
चित्र स्त्रोत: maxpixel , pexels, Wikimedia Commons, pixart, ru.kisspng.com, Public Domain Pictures
COMMENTS (0)