Home / सेलेब्रिटीज़ / इन अभिनेत्रियों ने इन क्रिकेटर्स के साथ हुक-उप किया!
बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच एक चीज़ सामान्य है, और वह है पार्टी! अब चाहे ये पार्टी किसी फिल्म की सफलता मनाने के लिए हो या एक आफ्टर-मैच पार्टी हो, इन पार्टियों में सब आते हैं। पार्टियों में आपको अवसर मिलता है कलाकारों, मॉडल्स और खिलाड़ियों से वार्तालाप करने का। कई बार ये बातें थोड़ी आगे बढ़ जाती हैं और एक हुक-उप या रिश्ते में बदल जाती हैं।
हम आपको पहले बता चुके हैं की कौनसी अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स के साथ शादी की, आज हम आपको बतायेगे उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ हुक उप किया है।
Table of Contents
1970s और 1980s में सर विवियन रिचर्ड्स वेस्ट इंडीज़ के मशहूर क्रिकेटर थे । विवियन एक शादी-शुधा इंसान थे जब उनकी मुलाकात अभिनेत्री नीना गुप्ता से हुई। कुछ ही समय में वह नीना को डेट करने लग गए थे। विवियन और नीना ने कभी शादी नहीं की, लेकिन उनके एक बेटी है मसाबा गुप्ता। मसाबा भारत की मशहूर फैशन डिज़ाइनर हैं।
पाकिस्तान के नए वज़ीर-इ-आलम/प्रधानमंत्री, इमरान खान एक क्रिकेट लेजेंड हैं। इमरान क्रिकेट फ़ील्ड पे अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते थे। इसके साथ-साथ वो अपने रंगीले अंदाज़ के लिए भी जाने जाते हैं-इमरान एक प्लेबॉय थे। इमरान ने बॉलीवुड अभिनेत्री ज़ीनत अमान को कुछ समय के लिए डेट भी किया था।
मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ वसीम अकरम को कुछ समय के लिए डेट किया था। जब उन दोनों से उनके इस रिश्ता के बारे में पूछा जाता था, तो दोनों इस बात से इंकार करते थे। वह कहते थे की वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अफ़वाहों के मुताबिक, सुष्मिता और वसीम ने एक दूसरे को 5 महीने के लिए डेट किया था।
युवराज, दीपिका और एम् अस धोनी के प्यार का त्रिकोण, क्रिकेट की दुनिया की सबसे मशहूर गाथा है। ये कहा जाता है की जब दीपिका ने फिल्मी जगत में अपने कदम रखे थे, तब दोनों युवराज और धोनी को वह बेहद पसंद थी। ज़्यादातर अफवाहें यह कहती हैं की दीपिका ने धोनी को नहीं, बल्कि युवराज सिंह को डेट किया था।
जब वह पहली बार मिले थे, तब अमृता एक सफल अभिनेत्री बनने के मुकाम पर थी और रवि एक ओवर नाइट स्टार बन गए थे 1985 की एक क्रिकेटिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद। कहा जाता है की अमृता और रवि का रिश्ता काफी गंभीर था, पर उनका ये रिश्ता सिर्फ कुछ ही समय के लिए चला था। 1991 में अमृता ने सैफ अली खान, जो की उनसे 12 साल छोटे थे, से शादी करी थी।
किम शर्मा और युवराज सिंह का रिश्ता, क्रिकेट जगत का सबसे मशहूर रिश्ता है। युवराज के परिवार को किम और युवराज की नज़दीकी बिलकुल भी पसंद नहीं थी। कुछ समय बाद युवराज और किम ने अलग होने का फैसला लिया था क्योंकि वह दोनों अपने काम पर फोकस करना चाहते थे।
सूत्र: Asian Age, Deccan Chronicle, DNA India, Grazia India, Indiatimes, Indiawest.com, Pinkvilla, The Hindu, The Week, Twitter, Zimbio, Dailymail, India Today, Youtube.
COMMENTS (0)