भारतीय खाने के जायके से तो हम सभी वाकिफ हैं और यह ज़ायक़ा सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। भारतीय खाने के शौकीन लोगों की दुनिया में कमी नहीं है, और अब शायद आप कह सकते हैं कि मशहूर हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज भी भारतीय खाने के दीवाने हो गए हैं। हाल ही में टॉम क्रूज ने बर्मिंघम में स्थित लोकप्रिय भारतीय गायिका आशा भोंसले का Asha’s नामक रेस्टोरेंट विजिट किया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण भारतीय मील का आनंद उठाया। आइए जानते हैं कैसी रही उनकी विज़िट।
अक्सर हम बात करते हैं कि विदेशियों को भारतीय तीखा खाना परेशान कर सकता है, पर टॉम क्रूज ने इसके उलट आशा भोंसले के बर्मिंघम स्थित रेस्टोरेंट में तीखे चिकन मसाला टिक्का का लुफ्त उठाया। वह भी सिर्फ एक बार ही नहीं बल्कि उन्होंने दूसरी बार भी चिकन टिक्का मसाला ऑर्डर किया, पर थोड़े अतिरिक्त मसालों के साथ। रिपोर्ट्स के अनुसार बर्मिंघम में टॉम क्रूज पूर्ण रूप से भारतीय खाने का आनंद उठाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने आशा भोसले के रेस्टोरेंट का रुख किया। सिंगर आशा भोसले ने टॉम क्रूज की इस रेस्टोरेंट विजिट की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की और लिखा कि मुझे टॉम क्रूज के आशा रेस्टोरेंट में जाने और भोजन का आनंद उठाने की खबर सुनकर काफी खुशी हुई। मैं उम्मीद करती हूं कि वे एक बार फिर हमारे मेहमान बनेंगे।
I was very happy to hear that Mr. Tom Cruise enjoyed his fine dining experience at Asha’s (Birmingham) and I look forward to him visiting us again soonhttps://t.co/CnEAsAuQqJ
— ashabhosle (@ashabhosle) August 23, 2021
तो यह तो स्पष्ट है कि विदेशी सितारों को भी भारतीय खाना बहुत पसंद आ रहा है। इस लिंक से आप हमारी स्पेशल चिकन रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। ऐसे ही बेहतरीन जानकारी के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)